Popular Posts

जदयू ने तीन उम्मीदवारों का किया ऐलान, गुलाम गौस, कुमुद वर्मा और भीष्म साहनी को मिला टिकट

जदयू ने तीन उम्मीदवारों का किया ऐलान, गुलाम गौस, कुमुद वर्मा और भीष्म साहनी को मिला टिकट

जदयू ने विधान परिषद चुनाव के लिए अपने 3 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पुराने किसी भी सदस्य को रिपीट करने की बजाय प्रोफेसर गुलाम गौस, कुमुद वर्मा और भीष्म साहनी को उम्मीदवार बनाया गया है। मंगलवार को राज्यसभा में जदयू के नेता आरसीपी सिंह ने नामों की घोषणा की। परिषद चुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 25 जून है। 6 जुलाई को 9 सीटों के लिए चुनाव होना है।

नामों की घोषणा करते हुए आरसीपी ने कहा कि पार्टी की कोर कमेटी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उम्मीदवारों के चयन के लिए अधिकृत किया था। मुख्यमंत्री ने 3 नए नाम तय किए हैं। सूत्रों के अनुसार भवन निर्माण मंत्री डॉ.अशोक चौधरी का उम्मीदवार बनना तय था। लेकिन, मंगलवार की सुबह उनको मुख्यमंत्री आवास बुलाकर राज्यपाल कोटे से परिषद भेजने की जानकारी दी गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
राज्यसभा में जदयू के नेता आरसीपी सिंह ने जदयू उम्मीवारों के नाम की घोषणा की।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/news/jdu-announces-three-candidates-elections-to-be-held-on-july-6-127439097.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/24/rcp-singh_1592922976.jpg

0 Response to "जदयू ने तीन उम्मीदवारों का किया ऐलान, गुलाम गौस, कुमुद वर्मा और भीष्म साहनी को मिला टिकट"

Post a Comment