चार दिनों तक पूरे राज्य में भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया ब्लू अलर्ट
24 जून से अगले चार दिनों तक बिहार में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 27 जून तक पूरे राज्य में ब्लू अलर्ट जारी किया है। सबसे ज्यादा असर बिहार के उत्तर-पूर्वी हिस्से पर पड़ेगा। यहां 50 से 55 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेगी।
मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर प्रदेश के इलाकों के साथ बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवाओं में नमी की वजह से भारी बारिश के आसार हैं। इसके साथ ही झारखंड में बना टर्फ लाइन बिहार की तरफ शिफ्ट हो रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि पिछले एक-दो दिनों में आसमान में बादल छाए रहने की वजह से तापमान में वृद्धि हो रही है। मंगलवार को पटना में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। इस दौरान पटना सहित आसपास के क्षेत्र में बारिश के आसार हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/news/heavy-rains-are-expected-across-the-state-for-four-days-meteorological-department-issued-blue-alert-127439081.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/24/bihar-weather_1592921589.jpg
0 Response to "चार दिनों तक पूरे राज्य में भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया ब्लू अलर्ट"
Post a Comment