Popular Posts

कटिहार : घरेलू विवाद में पुत्र ने पिता की गर्दन पर दबिया से किया प्रहार, मौके पर हो गई मौत

कटिहार : घरेलू विवाद में पुत्र ने पिता की गर्दन पर दबिया से किया प्रहार, मौके पर हो गई मौत

थाना क्षेत्र के बावनगंज पंचायत के नक्कीपुर टापू में एक कलयुगी पुत्र ने अपने पिता की हत्या कर दी। घटना मंगलवार दोपहर दाे बजे की है। घटना का कारण पिता- पुत्र में घरेलू विवाद बताया जा रहा है। विवाद इतना बढ़ गया कि आक्रोशित पुत्र ने धारदार हथियार से पिता के गर्दन पर दबिया से प्रहार कर दिया। जिससे उनकी मौत घटनास्थल पर हो गई।

बताया जाता है कि बावनगंज पंचायत के नक्कीपुर टापू गांव के मृतक 42 वर्षीय मतलू उरांव की 20 वर्षीय पुत्र राजेश उरांव के साथ किसी बात पर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते बात बहुत ज्यादा बढ़ गई। इसी दाैरान अचानक पुत्र राजेश उरांव ने दबिया से अपने पिता के गर्दन पर प्रहार कर दिया। प्रहार इतना तेज था कि मौके पर ही मतलू उरांव की मौत हो गई।

पुत्र फरार, पुलिस गिरफ्तारी के लिए कर रही छापेमारी

उतलू मजदूरी करके जीवन-यापन करता था। इसके बाद हत्यारा पुत्र राजेश उरांव मौके पर से फरार हो गया। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा कोढ़ा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव काे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया। मृतक की पत्नी उर्मिला देवी के बयान पर कोढ़ा थाने में मामला दर्ज हुआहै।
पुलिस बोली- हत्यारा जल्द हाेगा गिरफ्तार-पुलिस ने बताया कि छापेमारी की जा रही है। जल्द ही हत्यारे राजेश को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मृतक की पत्नी उर्मिला देवी के बयान पर कोढ़ा थाने में मामला दर्ज हुआ है।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/katihar/news/katihar-in-a-domestic-dispute-the-son-stabbed-the-father-on-his-neck-died-on-the-spot-127441666.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/24/orig_272tranfer-dbcl2721592916710ktr121_1592955905.jpg

0 Response to "कटिहार : घरेलू विवाद में पुत्र ने पिता की गर्दन पर दबिया से किया प्रहार, मौके पर हो गई मौत"

Post a Comment