गरीबनाथ समेत सभी मंदिरों में कांवर यात्रा पर रहेगा प्रतिबंध
कोरोना संक्रमण काे देखते हुए अनलॉक-0.2 में भी सभी प्रकार के सांस्कृतिक, सामाजिक और राजनीतिक समारोहों पर प्रतिबंध लागू है। इसकाे देखते हुए धार्मिक न्यास समिति के निर्णय पर सहमति जताते हुए जिला प्रशासन ने बाबा गरीबनाथ धाम व दूधनाथ धाम समेत जिले के सभी मंदिरों में श्रावणी मेले के दौरान कांवर यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है। डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने लिए गए निर्णय की जानकारी मुजफ्फरपुर समेत आसपास के जिले के भक्तों तक पहुंचाने के साथ ही जिले की सीमा तथा महत्वपूर्ण स्थलों पर श्रावणी मेले के दौरान पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति का आदेश दिया है।
मंगलवार काे कलेक्ट्रेट सभागार में श्रावणी मेला-2020 के आयोजन के संबंध में निर्णय लेने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बाबा गरीबनाथ मंदिर न्यास समिति के सदस्यों की बैठक हुई। जिसमें मंदिर न्यास समिति ने मंदिर को बंद रखने के अपने निर्णय की जानकारी दी। डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने कोरोना महामारी को देखते हुए इस निर्णय का स्वागत किया। साथ ही उन्होंने जिले में श्रावणी मेले से संबंधित कोई भी आयोजन नहीं हाेने की जानकारी दी।
दूधनाथ, मुक्तिनाथ, खगेश्वर नाथ, भैरव स्थान व अन्य मंदिरों में भी जलाभिषेक नहीं
डीएम ने कहा कि सावन में जिले के बॉर्डर सहित महत्वपूर्ण स्थलों पर पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति रहेगी। कहा कि बाबा गरीबनाथ धाम, दूधनाथ मंदिर समेत जिले के महत्वपूर्ण मंदिरों में शामिल मुक्ति नाथ मंदिर, खगेश्वर नाथ मंदिर, भैरव स्थान मंदिर समेत अन्य मंदिरों में भी सावन में मेला व कांवर यात्रा पर प्रतिबंध रहेगा। बैठक में नगर आयुक्त मनेश कुमार मीणा, डीडीसी उज्जवल कुमार सिंह, सहायक समाहर्ता खुशबू गुप्ता, अपर समाहर्ता राजेश कुमार, एसडीओपूर्वी कुंदन कुमार, डीपीआरओ कमल सिंह, बाबा गरीब नाथ मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित विनय पाठक समेत अन्य अधिकारी व न्यास समिति के सदस्य उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/news/kanwar-yatra-will-be-banned-in-all-temples-including-garibnath-127464536.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/01/30muzaffarpur-02_1593547598.jpg
0 Response to "गरीबनाथ समेत सभी मंदिरों में कांवर यात्रा पर रहेगा प्रतिबंध"
Post a Comment