Popular Posts

धुमनगर में सड़क पर जलजमाव और कीचड़ से ग्रामीणों को हाे रही परेशानी

धुमनगर में सड़क पर जलजमाव और कीचड़ से ग्रामीणों को हाे रही परेशानी

प्रखंड के धुमनगर गांव में इन दिनों मुख्य सड़क की हालत बदत्तर बनी हुई है। यहां सड़क पर जल जमाव व कीचड़ से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। परेशानी से त्रस्त होकर ग्रामीण कमलेश्वर प्रसाद कुशवाहा, मदन पड़ित, किशोर महतो, भागीरथी राम, योगेन्द्र राम, रंजीत राम, मखन गोंड, भरत सहनी आदि ने कहा कि वर्ष 2017 में यह सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाई गई थी।
लेकिन सड़क बनने के बाद आई बाढ़ ने इसे कुछ दूर काफी क्षतिग्रस्त कर दिया और तब से यह सड़क बदत्तर हालत में है। सबसे अधिक परेशानी मदन पंडित के घर के पास है। जब जब बारिश होती है, इस सड़क पर चलना दुश्वार हो जाता है।

सबसे विडंबना इस बात की है कि इस सड़क की हालत पर आज तक किसी ने भी सुध नहीं लिया। न तो किसी अधिकारी का और न हीं जनप्रतिनिधि व पंचायत प्रतिनिधि का इस पर ध्यान आकृष्ट हुआ। हालांकि विशेष परिस्थिति में कुछ लोगों की मदद से यहां 1-2 ट्रेलर रावीश, मिट्टी या फिर ईट का टुकड़ा गिरा दिया जाता है। जो बाद में फिर से गढ्ढे में तब्दील हो जाता है और इन गड्ढों में बारिश का पानी व कीचड़ इस कदर हो जाता है कि लोगों का पैदल चल पाना भी मुश्किल हो जाता है।

इस सड़क से तीन गावों के लोगों का आना जाना है
ग्रामीणों ने बताया कि इस मुख्य से होकर तीन गांवों के लोगों का आवागमन होता है। सड़क की बदत्तर हालत से वर्तमान में लालीगढही, मटियरिया व शेरहवा के ग्रामीणों को दो-चार होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने इस परेशानी से त्रस्त होकर एकबार फिर इस विकट समस्या से बीडीओ एवं पंचायत के मुखिया को अवगत कराया है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द ही इसका समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन करने कोबाध्य होंगे।
^गांव की इस सड़क का निर्माण पंचायत स्तरीय योजना से कर पाना संभव नहीं है।

इसके लिए बड़ी योजना की आवश्यकता है। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए सड़क का पुनः निर्माण हो, विधायक से मिलकर उन्हें इस समस्या से अवगत कराया जाएगा। साथ हीं अधिकारी से बात कर भी हर संभव निदान करवाया जाएगा। सेराज अंसारी, मुखिया प्रतिनिधि, धुमनगर पंचायत।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Villagers are facing problems due to water logging and mud on the road in Dhumnagar


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/villagers-are-facing-problems-due-to-water-logging-and-mud-on-the-road-in-dhumnagar-127422677.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/18/18bettiah-02_1592495833.jpg

0 Response to "धुमनगर में सड़क पर जलजमाव और कीचड़ से ग्रामीणों को हाे रही परेशानी"

Post a Comment