Popular Posts

मजदूरों ने मनरेगा कार्यालय का घेराव किया और कार्यालय के गेट पर धरना दिया

मजदूरों ने मनरेगा कार्यालय का घेराव किया और कार्यालय के गेट पर धरना दिया

प्रखंड मनरेगा कार्यालय में कार्यरत सभी पदाधिकारी व कर्मी ऐसे लगते हैं जैसे वे सरकारी नौकरी नहीं करते वे तो केवल लूट के लिए ही आए हैं। बैरिया के मनरेगा कर्मी कलम की धाैंस दिखाकर लूट रहे हैं जिसके कारण कोई भी जनप्रतिनिधि मनरेगा का कार्य करने में असमर्थ नजर आ रहा है। उक्त बातें माले नेता सुरेंद्र चौधरी ने कही। सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि 38 से 40 प्रतिशत का कमीशन जनप्रतिनिधियों को देना पड़ता है तब जाकर मनरेगा कर्मी एस्टीमेट एवं मापी पुस्तिका भरते हैं।

इस कमीशन के पैसा को उन्हें कार्य करने से पहले देने होते है अगर आपको निजी पोखरा खुदवाना है तो पहले यहां चढ़ावा चढ़ाना होता है, उसके बाद ही कर्मी धरातल पर जाकर निरीक्षण करने का काम करते हैं। अनुमान के मुताबिक बैरिया पियो, कनीय अभियंता, रोजगार सेवक, किसी भी कार्य के लिए दस-दस प्रतिशत तथा कंप्यूटर ऑपरेटर एवं अन्य कर्मियों के लिए भी 5 से 7% की कमीशन तय करते है।

भाकपा-माले ने कहा - पिओ, जेई व रोजगार सेवक किसी कार्य के लिए दस-दस % व कंप्यूटर ऑपरेटर एवं अन्य कर्मियों के लिए भी 5% की कमीशन तय करते हैं

  • सरकार गरीबों को रोजगार देने मे पूरी तरह विफल

कमीशन तय होने के बाद ही जनप्रतिनिधियों द्वारा खोली गई फाइलों का टेक्निकल स्वीकृति से लेकर मापी पुस्तिका तक का कार्य किया जाता है जिसके कारण आज जनप्रतिनिधि प्रवासी मजदूरों को रोजगार देने में असमर्थ है और इस पर नीतीश मोदी की सरकार कोई शिकंजा नहीं कस रही है। पदाधिकारी रिश्वत लेने में बेलगाम हो गए हैं और यह पुरी भ्रष्ट सिस्टम तथा नीतीश मोदी सरकार गरीबों को रोजगार देने मे पुरी तरह विफल रही है। लॉकडाउन की वजह से मजदूरों को दूसरे राज्य से काम छोड़कर अपने राज्य में आए हैं और यहां भूखमरी के कगार पर खड़े हैं।

  • सीओ के आश्वासन पर धरना समाप्त

काम की तलाश में मजदूर इधर उधर भटक रहे हैं जिसको लेकर माले नेता सुरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में मनरेगा मजदूरों ने मनरेगा कार्यालय का घेराव किया। हालांकि ये खबर सुन मनरेगा कार्यालय में ताला जड़ पहले ही सभी कर्मी कार्यालय से चले गए थे लेकिन मजदूरों ने कार्यालय के मुख्य द्वार पर धरने पर बैठ गए। जिसके बाद अंचलाधिकारी अनिल कुमार कार्यक्रम पदाधिकारी चंद्रभान राम के साथ मनरेगा कार्यालय पहुंच लोगों को मजदूरी देने का आश्वासन दिया। जिसके बाद मजदूरों ने अपना धरना समाप्त किया। मौके पर लालबाबू पटेल, धुरंधर पटेल, गीता देवी, प्रभावती देवी, सुनैना देवी, गोदावरी देवी सहित सैकड़ों मनरेगा मजदूर उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The workers laid siege to the MNREGA office and staged the office gate


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/the-workers-laid-siege-to-the-mnrega-office-and-staged-the-office-gate-127422666.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/18/18bettiah-01_1592494938.jpg

0 Response to "मजदूरों ने मनरेगा कार्यालय का घेराव किया और कार्यालय के गेट पर धरना दिया"

Post a Comment