बिरंची टोला वार्ड-5 में घर तोड़ने व लूटपाट करने का लगाया आरोप
किशुनगंज पंचायत अंतर्गत मुख्य बाजार से सटे बिरंची टोला वार्ड संख्या- पांच में घर में तोड़फोड़ कर लूटपाट करने का पीड़ित ने आरोप लगाया गया है। इस संबंध में पीड़ित ने थाने में आवेदन दिया है।
पीड़ित चलित्र यादव ने कहा कि वह नहर के बांध पर फूस का घर बनाकर परिवार के साथ वर्षों से रह रहे हैं। इसी बीच गुरुवार को 15 से 20 की संख्या में हरवे हथियार से लैस लोग वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। चलित्र यादव का आरोप है कि नकदी, जेवरात व अन्य सामान भी लूट लिया। घटना का वीडियो बना रहे युवक रोशन पर भी वे लोग दौड़ पड़े। इसके बाद स्थिति को भांप कर रोशन किसी तरह वहां से भाग निकला।
पीड़ित ने आरोप लगाया कि मौखिक और लिखित सूचना देने के पांच घंटे बाद भी स्थानीय थाने की पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची। इस कारण से हमलावर दोबारा उनके घर पर धमकाने के लिए पहुंचे गए। लेकिन आसपास के लोगों के जुट जाने के कारण हमलावरों को भागना पड़ा। उदाकिशुनगंज पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/udakishunganj/news/charged-with-house-breaking-and-looting-in-birnchi-tola-ward-5-127422704.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/18/
0 Response to "बिरंची टोला वार्ड-5 में घर तोड़ने व लूटपाट करने का लगाया आरोप"
Post a Comment