Popular Posts

सीएसपी और दुकानों में 8वीं व 9वीं के छात्रों ने की थी चोरी

सीएसपी और दुकानों में 8वीं व 9वीं के छात्रों ने की थी चोरी

उसरी बाजार स्थित एसबीआई के सीएसपी केंद्र सहित तीन दुकानों में हुए चोरी कांड का तरैया पुलिस ने उद्‌भेदन कर दिया है। चोरी के समान सहित चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी उसरी गांव निवासी चार युवाओं को पकड़ा है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि चोरी कांड में उसी गांव के एक युवक की संलिप्तता है। जिसके आलोक में छापेमारी कर उसके गांव से गिरफ्तार किया गया। फिर एक के निशानदेही पर दूसरे व तीसरे व चौथे को गिरफ्तार किया गया। एक युवक ने बताया कि अपने पलानी में भूसे के एक बेड़ी में चोरी का सामान छुपा कर रखा है।

जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया। जिसमें उसरी सीएसपी केंद्र से चुराए गये दो लेपटॉप तथा इलेक्ट्रॉनिक दुकान से चुराए गये चार पुराना मोबाइल था। 19 जून की रात उसरी बाजार स्थित एक एसबीआई के सीएसपी केंद्र,एक हार्ड वेयर दुकान एवं एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान का करकट तोड़ कर चोरी हुई थी।जिसमें सीएसपी संचालक शाह आलम ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसके अनुसंधान में पुलिस ने यह करवाई की है। चोर हार्ड वेयर के दुकान में भी करकट तोड़ कर घुसे थे लेकिन कुछ नहीं मिला तो एक ने उसमें लगा सीसीटीवी कैमरा को तोड़ कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि चारों आरोपियों को पूछताछ के बाद जेल भेजा जयेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/traya/news/students-of-8th-and-9th-were-stolen-in-csp-and-shops-127434556.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/22/

0 Response to "सीएसपी और दुकानों में 8वीं व 9वीं के छात्रों ने की थी चोरी"

Post a Comment