56 करोड़ से निर्माणाधीन आरसीसी पुल पर बाढ़ का ग्रहण
बागमती नदी के जलस्तर में आई उफान से किनारे में अर्धनवनिर्मित पाया पानी में जल समाधि ले लिया है। नदियों के जलस्तर बढ़ने का यही रफ्तार रहा तो पुल निर्माण कार्य पर विराम लग सकता है। बाढ़ के जलस्तर के प्रकोप से आगामी तीन महीने तक पुल का निर्माण कार्य लंबित हो जाएगा। आगामी अक्टूबर से पुनः पुल निर्माण कार्य शुरू होने के संभावना बनती है। पुल निर्माण कार्य पूरा होने के बीच हर साल बाढ़ के प्रकोप का सामना करना पड़ेगा जिसके 30 महीने की अवधि में पुल निर्माण कार्य पूर्ण होने की कोई संभावना नहीं दिख रही है। इधर लाॅक डाउन के कारण विगत तीन महीने से पुल का निर्माण कार्य प्रभावित रहा। जिसके कारण निर्धारित समयावधि में पुल का निर्माण कार्य पूरा होने की संभावना नही जताई जा रही है।दूसरी ओर संवेदक के द्वारा पुल निर्माण कार्य की धीमी प्रगति के कारण भी समय में निर्माण कार्य पूरा किये जाने की संभावना नहीं है।
विगत वर्ष के 11 जून को पुल का शिलशिला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रिमोट दबा कर किया था। बीते एक वर्ष में कार्य प्रगति को देखा जाए तो बीस स्पेन के लम्बाई में 21 पाया का निर्माण किया जाना है। अबतक मात्र 5 अर्धनवनिर्मित पाया का निर्माण कार्य पूरा किया जा सका है। पांच अर्धनवनिर्मित पाया का निर्माण नदी के दक्षिणी किनारे से उपर भाग में किया गया है। मुख्य तौर पर नदी के बीच पाया का निर्माण कार्य पुरा नहीं किया जा सका है। दियारा का लाइफ लाइन बनेगा पुल बताते चले कि नवादा घाट पर बन रहे पुल दियारा क्षेत्र के लिये लाइफ लाइन पुल माना जा रहा है। इस पुल के निर्माण से दियारा क्षेत्र के चार पंचायतों बुच्चा ,सरसवा ,ठुठ्ठी मोहनपुर, रोहियार की पुरी आबादी सहित तीन पंचायतों चौथम,पूर्वी बौरणय, मध्य बौरणय की आशिका आवादी को सुलभ आवागमन की सुविधा मिल पायेगी। वहीं दियारा वासियों को सालो भर नाव से पार उतराई से निजात मिलेगी। वहीं किसानों को आवागमन की सुविधा मिल जाने से फसलों के बाजार भाव की कीमत मिल पायेगी। रोगियों को इलाज के लिये एम्बुलेंस के बदले खाट पर लाने की असुविधा से निजात मिल सकेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/chautham/news/flood-eclipse-on-rcc-bridge-under-construction-from-56-crores-127458427.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/29/
0 Response to "56 करोड़ से निर्माणाधीन आरसीसी पुल पर बाढ़ का ग्रहण"
Post a Comment