Popular Posts

स्कूलों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग को जून तक पूरा करने के निर्देश

स्कूलों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग को जून तक पूरा करने के निर्देश

प्रवासी मजदूरों के लिए सरकारी विद्यालय भवनों को क्वारेंटाइन सेंटर बनाया गया। अब 15 जून के बाद कोई भी क्वारेंटाइन सेंटर नहीं चलेगा। सरकार के स्तर से जुलाई महीने से शिक्षण संस्थानों को खोलने के संकेत दिए गए हैं। लिहाजा इसके मद्देनजर जिला शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार मिश्र ने जुलाई महीने से शुरू होने वाले स्कूलों को अनलॉक-1 के दौरान ही सुदृढ करने के लिए विस्तृत दिशा निर्देश जारी किया है। उन्होंने इस सम्बंध में जिले के प्राथमिक से लेकर माध्यमिक-उच्च माध्यमिक स्तर तक के स्कूलों के हेडमास्टर को पत्र लिखा है। उन्होंने इसमें कहा है कि अनलॉक-1 के दौरान ही स्कूलों में जल-जीवन-हरियाली योजना के तहत जल निकासी स्थल, चापाकल, नल के वेस्टेज जल को संग्रहित करने के लिए सोख्ता निर्माण कार्य पूरा करने को कहा है। उसके अलावा बिहार शिक्षा परियोजना के माध्यम से उपलब्ध कराई गई ग्रांट की राशि से मानक के अनुसार स्कूल में खर्च किया जाए। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने अपने पत्र में कहा है कि समग्र शिक्षा अभियान के द्वारा चिह्नित 129 विद्यालय को रेन वाटर हार्वेस्टिंग के तहत भी राशि उपलब्ध कराई गई है। यह कार्य हर हाल में जून महीने के अंत तक पूरा करा लिया जाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/araria/news/instructions-to-complete-rain-water-harvesting-in-schools-by-june-127376266.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/05/

0 Response to "स्कूलों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग को जून तक पूरा करने के निर्देश"

Post a Comment