Popular Posts

19 किमी.रफ्तार हवा के साथ शनिवार को बारिश की आशंका

19 किमी.रफ्तार हवा के साथ शनिवार को बारिश की आशंका

बंगाल के खाड़ी में मची उथल-पुथल को लेकर गुरुवार के दोपहर बाद अररिया में मौसम शुष्क रहा बूंदा-बांदी बारिश भी हुई। लेकिन अचानक आसमान में काले बादल छा गए और एक बार फिर दिन को रात जैसी नजारे देखने को मिला और आसमान में घनघोर काले बादल छा गए। इसके कारण दोपहर बाद मौसम शुष्क रहा और तेज रफ्तार से मेघ गर्जन भी देखने को मिला। कृषि विज्ञान केन्द्र के मौसम वैज्ञानिक प्रभात कुमार ने बंगाल की खाड़ी में मची उथल-पुथल को मौसम में बदलाव का कारण बताया। उन्होंने संभावना जताई है कि शनिवार को जिले में 25.6 मिलीमीटर बारिश के साथ 19 किलोमीटर प्रतिघंटा के रफ्तार से हवा बहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि इस वक्त बारिश ज्यादा होने से खेत में लगी मक्का के फसल को नुकसान होने की संभावना है। जो मकई खेत में लगा हुआ है उसके दानों में पानी घुसने की संभावना है। अगर मकई के दाने में पानी घुस जाता है तो किसान को काफी नुकसान पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि तेज रफ्तार की हवा से पेड़ में लगे आम को भी नुकसान होगा।

4 दिन ऐसा रहेगा मौसम
शुक्रवार- बारिश 1.3 मिमी , अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री, न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री, हवा 16 किमी प्रतिघंटा
शनिवार -बारिश 25.6मिमी, अधिकतम तापमान 34.5 न्यूनतम तापमान 25.7 हवा 19 किमी प्रतिघंटा
रविवार बारिश 17.3 मिमी, अधिकतम तापमान 32.4 न्यूनतम तापमान 25.3 हवा 16 किमी प्रतिघंटा
रविवार - बारिश 3.9 मिमी, अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्यिस ,न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस, हवा 12 किमी प्रतिघंटा



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
गुरुवार को आसमान में छाए बादल।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/araria/news/19-km-with-rain-expected-on-saturday-127376278.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/05/app060611img-20200604-wa0100_1591312447.jpg

0 Response to "19 किमी.रफ्तार हवा के साथ शनिवार को बारिश की आशंका"

Post a Comment