Popular Posts

10 लोग आए कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में

10 लोग आए कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में

आमगाछी के बारूदह वार्ड नंबर एक में जो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, वह तीरा में पाए गए कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आया था। दोनों केरल से आए थे। तीरा में कोरोना पॉजिटिव संक्रमित व्यक्ति का क्वारेंटाइन सेंटर में तबीयत खराब हो गई थी। जिनका इलाज सिकटी पीएचसी में किया गया था। अब लोग कह रहे हैं कि कोरोना पॉजिटिव का इलाज करने वाले चिकित्सक व चिकित्सा कर्मी की भी जांच हो। यहां बता दे कि पौखरिया बैरगाछी के कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए सात लोगों को बुधवार को अररिया क्वारेंटाइन सेंटर में भेजा गया है।
जबकि आमगाछी बारूदह वार्ड नंबर एक के कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए तीन लोगों को गुरुवार को अररिया क्वारेंटाइन सेंटर में भेजा गया है। सिकटी में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 9 हो गई है, जिसमें तीन कोरोना पॉजिटिव ठीक भी हो गए हैं। जो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं वह सिकटी के आमगाछी पंचायत के बारूदह गांव वार्ड नंबर एक के रहने वाले थे। कोरोना पॉजिटिव 20 वर्ष के बताए जा रहे हैं। वह दस मई को केरल से सिकटी आए थे, जिन्हें उत्क्रमित मध्य विद्यालय खोरागाछ में क्वारेंटाइन किया गया था। बुद्धिजीवी का कहना है कि जो चिकित्सक व चिकित्सा कर्मियों ने कोरोना पॉजिटिव का इलाज किया था उसे भी क्वारेंटाइन कर उसका सैंपल जांच के लिए भेजा जाना चाहिए। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. जमील अहमद ने बताया कि तीरा में जो कोरोना पॉजिटिव पाया गया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/araria/news/10-people-came-in-contact-with-corona-positive-127376260.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/05/

0 Response to "10 लोग आए कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में"

Post a Comment