लाखों का टैक्स वसूलने के बाद भी यात्रियों और चालकों को सुविधा नहीं
अररिया शहर में बस अड्डा के लिए स्थान नहीं होने के कारण एनएच 57 के समीप एनएचएआई के जमीन पर ही बस खड़ी की जाती है। लेकिन नगर परिषद बस अड्डा का टेंडर कर सलाना लाखों की टैक्स वसूली करता है। टैक्स वसूल कर भी यात्रियों व वाहन चालकों को कोई सुविधा उपलब्ध नहीं हो रही है। यहां तक की यात्री ठहराव के लिए शेड भी नहीं है।
शौचालय के नाम पर एक मोबाइल टॉयलेट लगा दिया गया है जिसकी सफाई नहीं होती है। शेड नहीं होने की वजह से यात्रियों को कड़ी धूप व तेज रफ्तार की
बारिश में खुले आसमान के नीचे खड़े रहने की मजबूरी है। जिसको लेकर सीमांचल युवा जागरण
मोर्चा के अध्यक्ष गगन कुमार झा ने डीएम को आवेदन भेजकर नगर परिषद द्वारा बस स्टैंड की टेंडर पर रोक लगाने की गुहार लगाई है। भेजे गए आवेदन में इन्होंने बताया है कि नगर परिषद पिछले 13 वर्षों से बस स्टैंड का टेंडर कर संवेदक से सालाना लाखों की राशि वसूल करती है। लेकिन बस, टेम्पू आदि वाहन एनएचएआई के जमीन पर खड़ी की जाती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/araria/news/passengers-and-drivers-have-no-facility-even-after-collecting-tax-of-lakhs-127365548.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/02/
0 Response to "लाखों का टैक्स वसूलने के बाद भी यात्रियों और चालकों को सुविधा नहीं"
Post a Comment