बिहार के मजदूरों को हुआ मानसिक शोषण : गौरव
जन अधिकार छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी ने बयान जारी करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को तीखा प्रहार करते हुए कहा कि बिहार की जनता ने नीतीश कुमार को 15 साल मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी दी। लेकिन नीतीश कुमार बिहार के जनता के उम्मीदों पर पर खड़े नहीं उतरे। कहा लगातार देश भर में फंसे बिहारी प्रवासी मजदूरों के साथ दुर्व्यवहार होता रहा। लेकिन उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं था। बिहार की जनता ने 15 साल लालू यादव और 15 साल नीतीश कुमार को सत्ता दिया लेकिन जनता के साथ हमेशा छल हुआ। बिहार के लाखों मजदूर जो देश के अन्य राज्यों में फंसे थे उनके साथ जो मानसिक शोषण नीतीश कुमार ने करने का काम किया है। उसका परिणाम उन्हें इस साल ही होने वाले बिहार विधानसभा में भुगतान पड़ेगा। हालांकि कुछ मामलों में केंद्र सरकार ने प्रभावित करने योग्य कदम भी उठाए जिस सेक्टर में 20 लाख करोड़ की योजनाओं को दिया गया है। उसे बिहार को फायदा मिल सकता है लेकिन आगे देखने की बात यह होगी कि सरकार की नीति और नियत कितनी साफ है। जन अधिकार पार्टी लगातार बिहार के 11 करोड़ जनता के सवाल पर बाढ़ से लेकर कोरोना तक जनसेवा में ततपर है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/forbesganj/news/mental-exploitation-of-laborers-of-bihar-pride-127365535.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/02/
0 Response to "बिहार के मजदूरों को हुआ मानसिक शोषण : गौरव"
Post a Comment