जहानाबाद जेल ब्रेक में शामिल कविजी को डीएसपी ने वेश बदलकर किया गिरफ्तार
15 साल पहले जहानाबाद जेल ब्रेक कांड समेत दाे दर्जन नक्सली गतिविधियाें में शामिल मगध जाेन के जाेनल कमांडर केबी लाल उर्फ कविजी उर्फ कृष्ण वल्लभ लाल उर्फ अमरेश कुमार काे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पटना पुलिस की टीम ने इस नक्सली काे खिरीमाेड़ के दहिया गांव में उस वक्त गिरफ्तार कर लिया जब वह एक समर्थक के घर में छिपा था। पिछले दाे माह से लाॅकडाॅउन हाेने की वजह से वह मूवमेंट नहीं कर पा रहा था। इसलिए सूदुर गांव में रह रहा था। इसके वहां रहने की स्टीक सूचना पालीगंज एसडीपीओ मनाेज पांडेय काे मिली। मनाेज ने वर्दी उतारी, कुर्ता-पायाजामा पहना और खिरीमाेड़ व बिक्रम एसएचओ के अलावा सुरक्षाकर्मिययाें काे लेकर दहिया गांव के लिए रवाना हाे गए। कविजी घर में गंजी व गमछा पहने हुए था।
ग्रामीणों ने किया विरोध, पुलिसकर्मियों से भिड़े
ग्रामीणाें काे जब कविजी की गिरफ्तारी की सूचना मिली ताे गांव वालाें ने विराेध किया। पुलिस से धक्कामुक्की हुई, उसे छुड़ाने की काेशिश की गई। गांव वालाें ने पुलिस काे घेर लिया। पुलिस ने भी माेर्चा संभाल लिया। दाेनाें ओर से फायरिंग की भी चर्चा है पर पुलिस इससे इनकार कर रही है। करीब 45 साल का कविजी मसाैढ़ी के हंसाडीह गांव का रहने वाला है। उस पर पटना, जहानाबाद, अरवल, गया व औरंगाबाद में कई मामले दर्ज हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/kavi-ji-arrested-in-jehanabad-jail-break-arrested-by-dsp-disguised-127365559.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/02/51_1591054388.jpg
0 Response to "जहानाबाद जेल ब्रेक में शामिल कविजी को डीएसपी ने वेश बदलकर किया गिरफ्तार"
Post a Comment