खराब खाना मिलने से नाराज प्रवासियों ने क्वारेंटाइन सेंटर पर की तोड़फोड़
पटेढ़ी बेलसर प्रखंड के पदाधिकारी की मनमानी से नाराज बेलसर उत्क्रमित उच्च विद्यालय में संचालित क्वारेंटाइन सेंटर पर रह रहे प्रवासियों ने मंगलवार की रात एक बार फिर जमकर हंगामा किया। इस क्वारेंटाइन सेंटर पर रहने प्रवासियों ने प्रशासन पर घटिया खाना देने का आरोप लगा जमकर बवाल काटते जमकर तोड़फोड़ की।हंगामा की सूचना मिलते ही बेलसर ओपी अध्यक्ष क्वारेंटाइन सेंटर पर पहुंचें और वहां ड्यूटी पर तैनात शिक्षकों के साथ मिलकर प्रवासियों को समझा बुझाकर किसी तरह शांत कराया।
25 मई को क्वारेंटाइन सेंटर पर आई थी वैशाली डीएम
प्रवासियों की समस्या का समाधान करने के लिए वैशाली डीएम उदिता सिंह खुद पिछले 25 मई को बेलसर में संचालित क्वारेंटाइन सेंटर का निरीक्षण करने पहुंची थी। इस दौरान डीएम ने पॉलिटेक्निक कॉलेज में संचालित क्वारेंटाइन सेंटर पर कुव्यवस्था देख बीडीओ,सीओ सहित अन्य पदाधिकारियों को कड़ी फटकार भी लगाई थी। जिसके बाद पॉलिटेकनिक कॉलेज में संचालित क्वारेंटाइन सेंटर को बंद कर दिया गया था। फिलहाल बेलसर हाट स्थित उच्च विद्यालय में एक मात्र क्वारेंटाइन सेंटर चालू है। हालांकि, प्रवासियों के हंगामा के बारे में प्रखंड के हर एक पदाधिकारी बताने से परहेज किया।
नोडल पदाधिकारी ने की हंगामा की पुष्टि
बेलसर उच्च विद्यालय में संचालित क्वारेंटाइन सेंटर के नोडल पदाधिकारी एवं विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य मनोज कुमार वर्मा ने बढ़िया खाना नहीं मिलने पर प्रवासियों द्वारा तोडफ़ोड़ करने की घटना की पुष्टि की है। इस दौरान उन्होंने बताया कि क्वारेंटाइन सेंटर पर प्रवासियों की किसी भी तरह की समस्या होने पर प्रखंड या अंचल कार्यालय के कोई भी पदाधिकारी यहां आना मुनासिब नहीं समझते है। उन्होंने यह भी बताया कि हंगामा के दूसरे दिन भी कोई पदाधिकारी क्वारेंटाइन सेंटर पर नहीं पहुंचें।
दो सप्ताह पहले भी प्रवासियों ने किया था हंगामा
इस क्वारेंटाइन सेंटर पर रह रहे प्रवासियों ने कुव्यवस्था के खिलाफ दो सप्ताह पहले भी जमकर हंगामा किया था। इस दौरान प्रवासियों ने क्वारेंटाइन सेंटर से बाहर निकलकर गोरौल-सरैया मार्ग को जाम कर दिया था। इस दौरान प्रवासियों ने आरोप लगाया था कि क्वारेंटाइन सेंटर पर डयूटी कर रहे कर्मी उनलोगों के साथ अभद्र व्यवहार करते है। जिसके बाद प्रवासी क्वारेंटाइन सेंटर पर रखें सामान को फेंकने लगे थे। इस दौरान प्रवासियों ने क्वारेंटाइन सेंटर पर रखें कुछ टेबल एवं कुर्सी को भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया था। गौरतलब है कि इस क्वारेंटाइन सेंटर पर रहने वाले प्रवासियों को प्रशासन की ओर से हर तरह की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। जिससे नाराज प्रवासी आए दिन क्वारेंटाइन सेंटरों पर हंगामा करते आ रहे है। प्रवासी मजदूरों का आरोप है कि उनलोगों को बढ़िया भोजन नहीं दिया जाता है। साथ ही क्वारेंटाइन सेंटर पर चारों ओर गंदगी फैली रहती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/gaya/news/migrants-ransacked-quarantine-center-due-to-poor-food-127372639.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/04/orig_86_1591226683.jpg
0 Response to "खराब खाना मिलने से नाराज प्रवासियों ने क्वारेंटाइन सेंटर पर की तोड़फोड़"
Post a Comment