Popular Posts

वाहन जांच कर वसूला 9000 रुपए जुर्माना राशि

वाहन जांच कर वसूला 9000 रुपए जुर्माना राशि

थाना परिसर के सामने शनिवार की देर शाम दोपहिया वाहनों का थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ठाकुर के द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया गया। वाहन चालकों से हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस एवं वाहनों के आवश्यक कागजात का जांच पड़ताल किया गया।

बिना हेलमेट एवं वैद्य कागजात के अभाव में नो वाहन को पकड़ा गया। जुर्माने के तौर पर इन वाहन चालकों से 9000 वसूला गया । थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ठाकुर ने बताया की हेलमेट एवं वैद्य कागजात के अभाव में वाहनों के पकड़े जाने पर वाहन चालकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी । इधर क्षेत्र में लगातार हो रहे वाहन जांच से वाहन चालकों में हड़कंप मचा है।

बता दें कि थाना क्षेत्र में केवल दोपहिया वाहनों की ही जांच होती है। अन्य वाहनों की जांच पुलिस प्रशासन के द्वारा नहीं किया जाता है। अगर अन्य वाहनों की जांच किया जाए तो बहुसंख्यक वाहन बिना कागजात के पकड़े जाएंगे और बहुसंख्यक चालक ऐसे हैं जिसके पास ना तो वाहन परिचालन के लिए ड्राइवरी लाइसेंस होता है। बावजूद ऐसे चालकों द्वारा वाहनों का परिचालन किया जाता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/maheshkhunt/news/9000-rupee-fine-127458392.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/29/

0 Response to "वाहन जांच कर वसूला 9000 रुपए जुर्माना राशि"

Post a Comment