Popular Posts

‘सत्ता में बैठे लोगों की आंखों से अहंकार की पट्टी हटाने की लड़ाई लड़ती रही अभाविप’

‘सत्ता में बैठे लोगों की आंखों से अहंकार की पट्टी हटाने की लड़ाई लड़ती रही अभाविप’

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद खगड़िया के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय कार्यालय पर राज्य सरकार द्वारा उत्पन्न शैक्षणिक अराजकता, एसटीईटी की तिथि की घोषणा कराने, रूम रेंट माफ करवाने के मुद्दे पर राज्य सरकार को घेरते हुए प्रेसवार्ता की। नेतृत्व परिषद के जिला संयोजक कुमार शानू तथा सोशल मीडिया प्रभारी अभिजीत कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर परिषद के पूर्व प्रदेश मंत्री भरत सिंह जोशी ने कहा कि छात्रों की समस्याओं एवं उन्हें शैक्षणिक रोजगार से जोड़ने के लिए हमेशा ही सरकार, सत्ता एवं व्यवस्था में बैठे लोगों के आंखों पर से अंहकार की पट्टी हटाकर उसकी समस्याओं के समाधान के लिए बाध्य करते आ रही है।

जिला संयोजक कुमार शानू ने कहा कि, कोविड-19 की भयंकर महामारी की आड़ में राज्य सरकार ने चोरी-छिपे एसटीईटी की परीक्षा को रद्द कर छात्रों को रोजगार से जुड़ने के विकल्प को ही बंद कर दिया। शायद उनकी यह सोच है कि छात्र इस निर्णय पर चुप्पी साध लेंगे और वह छात्रों के रोजगार के अवसर को कब्र में दफन कर देगी। इतना ही नहीं इस अहंकारी सरकार को अब बिहार के नौनिहाल छात्रों के भविष्य की भी चिंता नहीं रही है। इनके नाक के नीचे ही पटना में नौनिहाल छात्रों के अभिभावकों से प्राइवेट स्कूल संचालकों द्वारा कोविड-19 जैसे महामारी की प्रलयकारी समस्या में भी उन्हें धमका कर जबरन मासिक शुल्क वसूला जा रहा है। हालांकि यह दृश्य पूरे बिहार का है परंतु सत्तासीन मूकदर्शक बने हुए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/khagaria/news/abvp-fighting-to-remove-ego-from-the-eyes-of-people-in-power-127458388.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/29/

0 Response to "‘सत्ता में बैठे लोगों की आंखों से अहंकार की पट्टी हटाने की लड़ाई लड़ती रही अभाविप’"

Post a Comment