Popular Posts

ऑटो में अज्ञात गाड़ी ने मारी टक्कर, 5 जख्मी, इलाजरत

ऑटो में अज्ञात गाड़ी ने मारी टक्कर, 5 जख्मी, इलाजरत

किशनपुर थाना क्षेत्र के एनएच-57 सड़क पर चिकनी गांव के समीप सोमवार को कोसी महासेतु की तरफ जा रहे ऑटो को पीछे से एक अज्ञात चार चक्का गाड़ी ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में ऑटो सवार 5 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जबकि अन्य लोगों को मामूली चोटें आई। जख्मी को स्थानीय ग्रामीणों एवं सीएचसी के एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायगढ़ भपटियाही में भर्ती करवाया गया। जहां सभी जख्मी का प्राथमिक उपचार डॉ. मयंक रंजन ने किया। जख्मी में सुपौल निवासी जामुन स्वर्णकार की पत्नी 23 वर्षीय सविता देवी, 8 वर्षीय पुत्री सुप्रिया कुमारी, एक माह की पुत्री सुरुचि कुमारी, 35 वर्षीय रामबाबू व दरभंगा निवासी 60 वर्षीय शत्रुघ्न साह के रूप में पहचान हुई। चिकित्सक ने बताया कि बेहतर उपचार हेतु शत्रुघ्न साह को बाहर रेफर कर दिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/saraigarh/news/unknown-vehicle-collided-in-auto-5-injured-illajarat-127459797.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/29/

0 Response to "ऑटो में अज्ञात गाड़ी ने मारी टक्कर, 5 जख्मी, इलाजरत"

Post a Comment