Popular Posts

85 करोड़ का बजट तैयार, 300 योजनाओं को स्वीकृति

85 करोड़ का बजट तैयार, 300 योजनाओं को स्वीकृति

बांका नगर परिषद के बोर्ड की बैठक में गुरुवार को 85 करोड़ के आय-व्यय का बजट तैयार किया गया। इसके तहत करीब 300 नई योजनाओं को स्वीकृति मिली। जिसमें 93 पूर्व की योजनाओं का भी क्रियान्वयन किया जाएगा।
इससे पूर्व सभापति रौनक सिंह की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कराने का भारी विरोध होने के बाद वार्ड-4 की पार्षद इंदु देवी की अध्यक्षता में बैठक कराने पर सहमति बनी। बोर्ड की बैठक में नगर परिषद के 26 वार्ड में नली-गली योजना की निविदा निकालने की भी प्रक्रिया पर सहमति बनी। वही जल जीवन हरियाली अभियान के तहत चापानलों पर सोख्ता निर्माण, स्टैंड पोस्ट पर सोख्ता निर्माण के साथ ही शहर के वार्डों में स्थित कुआं की सफाई का निर्णय लिया गया। गर्मी के मौसम में पूर्व में चापानलों की मरम्मति नप द्वारा कराई जाती थी। लेकिन इस बार शहर के 175 हैंडपंप की मरम्मति पीएचईडी कर रही है। हालांकि अब तक महज 10 हैंडपंप ही मरम्मत हुई है।
जिसको लेकर डीएम को पुन: आवेदन देकर नप के माध्यम से कार्य कराने पर सहमति बनी। जबकि वार्ड-18 के पार्षद सह उपसभापति अनिल सिंह के अयोग्य साबित होने के बाद खाली हुए वार्ड 18 के कार्यों की देखरेख की जिम्मेवारी नियमत: सभापति के पास होने पर सहमति बनी। बैठक में सभापति रौनक सिंह व वार्ड सदस्य माधुरी सिंह के अलावा सभी वार्ड पार्षद मौजूद थे।
बैठक शुरू होते ही हंगामा, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग स्थगित
बोर्ड की बैठक शुरू होने से पूर्व वार्ड पार्षदों ने जम कर हंगामा किया। जिसका कारण था कि नगर परिषद प्रशासन द्वारा सभापति रौनक सिंह के अनुपस्थित रहने पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक को शुरू कराया जा रहा था। लेकिन वार्ड-8 के पार्षद संतोष कुमार सिंह व वार्ड-11 की बेबी कुमारी घोष द्वारा विरोध किया गया। जिसके बाद वार्ड सदस्य इंदु देवी की अध्यक्षता में बैठक कराने का प्रस्ताव वार्ड पार्षद अजीत रंजन ने दिया। इस पर संतोष कुमार सिंह सहित अन्य वार्ड पार्षदों ने सहमति जताई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
नप बोर्ड की बैठक में उपस्थित कार्यपालक पदाधिकारी व वार्ड पार्षद।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/banka/news/budget-of-85-crores-ready-300-schemes-approved-127376204.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/05/orig_appbanka1591281708img-20200604-wa0019_1591311247.jpg

0 Response to "85 करोड़ का बजट तैयार, 300 योजनाओं को स्वीकृति"

Post a Comment