काेराेना की वजह से हज पर असमंजस, 25 जून से ही होनी थी यात्रा, अबतक कोई तैयारी नहीं
(माे. सिकन्दर)काेराेना की वजह से हजयात्रा पर संकट गहरा गया है। अभी तक सउदी सरकार ने फैसला नहीं लिया है कि जुलाई के आखिरी सप्ताह में हाेने वाला हज इसबार हाेगा या नहीं। 15 जून काे सउदी सरकार इसपर फैसला लेगी। अगर हज हाेगा ताे कितने लाेगाें के आने की इजाजत हाेगी, यह भी फैसला होगा। हाे सकता है काेराेना का देखते हुए इसबार केवल स्थानीय लाेग ही हज कर पाएं या कुछ देशाें के प्रतिनिधियाें काे इस मुबारक सफर पर बुलाया जाए। हर साल भारत समेत दुनिया के करीब 25 लाख मुसलमान हज करने और अल्लाह के घर का दीदार करने मक्का-मदीना जाते हैं।
भारत से इस साल करीब 2 लाख लाेगाें काे हज पर जाना है, जबकि बिहार से करीब पांच हजार लाेगाें ने रजिस्ट्रेशन कराया है। सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाले देश इंडाेनेशिया ने अपने नागरिकाें काे हज पर जाने से मना करा दिया है। भारत ने ऐसा कुछ फैसला नहीं लिया है। सेंट्रल हज कमेटी, मुंबई के सीईओमकसूद आलम खान ने बताया कि सउदी सरकार के फैसले का इंतजार है। 15 जून काे वहां की सरकार बताएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/confusion-over-haj-due-to-karena-127376224.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/05/orig_hajyatra1528880666_1591311355.jpg
0 Response to "काेराेना की वजह से हज पर असमंजस, 25 जून से ही होनी थी यात्रा, अबतक कोई तैयारी नहीं"
Post a Comment