जमुई में कोरोना से पहली मौत, नवादा में भी एक की गई जान, खगड़िया में एक दिन में सबसे अधिक 84 संक्रमित
बिहार में दो और लोगों की मौत कोरोना से हुई है। इसमें एक जमुई और एक नवादा का रहने वाला था। जमुई में कोरोना से पहली मौत मंगलवार की देर रात हुई। कोविड केयर सेंटर गिद्धौर में भर्ती खैरा प्रखंड के चौकीटांड गांव के शंकर साह (64 वर्ष) की अचानक रात को तबीयत बिगड़ गई। डॉक्टरों ने उसे पटना रेफर किया लेकिन बरबीघा के समीप ही मौत हो गई। मृतक खैरा प्रखंड के चौकीटांड गांव का रहने वाला था। डीएम धर्मेंद्र कुमार ने कोरोना से मौत की पुष्टि की है। इसके अलावा खैरा प्रखंड में एक नया मरीज मिला है।
उधर, खगड़िया में एक दिन में सबसे अधिक 84 कोरोना पॉजिटिव मिले। कटिहार में 6, अररिया में 4, लखीसराय व सहरसा में 5-5 मरीज मिले। भागलपुर में 10 नए मरीज मिले हैं। इनमें नारायणपुर के 4, सबौर के 2, सुल्तानगंज, जगदीशपुर,कहलगांव, नवगछिया के 1-1 रहने वाले हैं। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 206 हो गई है। उधर, नवादा के जमुआवा गांव का 35 साल शख्स हरियाणा से लौटा था। उसे पावापुरी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। मौत के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इससे प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 26 हो गई है।
राज्य में 222 संक्रमितों ने दी कोरोना वायरस को मात दी
पिछले 24 घंटे में 222 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है। अभी तक स्वस्थ होकर घर लौटने वाले लोगों की संख्या 2025 हो गई है। बुधवार काे पटना में 4, शिवहर में 4, कैमूर में 9, समस्तीपुर में 19, सीतामढ़ी में 14, बक्सर में 4, नवादा में 4, मुजफ्फरपुर में 6, बेगूसराय में 2, दरभंगा में 10, सीतामढ़ी में 6, सारण में 7, सीवान में 2, गोपालगंज में 2, शेखपुरा में 3, पूर्वी चंपारण में 4, भोजपुर में 2, वैशाली में एक, जहानाबाद में 3, रोहतास में 2, अरवल में 3, गया में 4, प. चंपारण में 6, शिवहर में 3 मरीज मिले। -पढ़ें|भागलपुर फ्रंट पेज
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/first-death-from-corona-in-jamui-one-killed-in-nawada-khagadia-has-the-highest-number-of-84-infected-in-a-day-127372611.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/04/48_1591226293.jpg
0 Response to "जमुई में कोरोना से पहली मौत, नवादा में भी एक की गई जान, खगड़िया में एक दिन में सबसे अधिक 84 संक्रमित"
Post a Comment