सोनपुर अंचल के अंटा घाट पर गंगा नदी में नहा रहे दो छात्र डूबे, एक शव बरामद
सोनपुर अंचल क्षेत्र के अंटा घाट पर रविवार को सूर्यग्रहण खत्म होने के बाद स्नान करने के लिए गंगा नदी में उतरे चार में से दो छात्रों की डूबने से मौत हो गई। हालांकि नदी में डूब रहे दो छात्रों को नाविकों ने बचा लिया। सूचना पर सोनपुर सीओ रामाकांत महतो एवं सोनपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनों छात्रों को नदी से तलाशी कराने में जुट गए है। सोनपुर के सीओ ने रामाकान्त महतो ने बताया कि वे सभी छात्र पटना के विद्यापति कॉलोनी के रहने वाले है।
चारों साथी रविवार को सूर्यग्रहण खत्म होने के बाद दिन के करीब तीन बजे गंगा नदी में नहाने के लिए आए थे। नहाने के दौरान चारों छात्र नदी में डूबने लगें। जिनमें से दो को नदी किनारे मौजूद नाविकों ने अपने प्रयास से बचा लिया। जबकि दो छात्रों की डूबने से मौत हो गई। गोताखोरों एवं नाविकों की मदद से पटना कोतवाली थानांतर्गत विद्यापति कॉलोनी निवासी महबूब आलम के 15 वर्षीय पुत्र फिरोज आलम का शव बरामद कर लिया गया है। जबकि उसी कॉलनी के रहने वाले स्व. दीनानाथ प्रसाद के पुत्र मनीष कुमार के शव नहीं मिला है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/sonepur/news/two-students-drowned-in-ganga-river-at-anta-ghat-in-sonpur-zone-one-dead-body-recovered-127434551.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/22/
0 Response to "सोनपुर अंचल के अंटा घाट पर गंगा नदी में नहा रहे दो छात्र डूबे, एक शव बरामद"
Post a Comment