Popular Posts

चीन के विश्वासघात काे लेकर भाजपा कार्यकर्ताओ ने चीन के राष्ट्रपति के खिलाफ किया प्रदर्शन, की नारेबाजी

चीन के विश्वासघात काे लेकर भाजपा कार्यकर्ताओ ने चीन के राष्ट्रपति के खिलाफ किया प्रदर्शन, की नारेबाजी

चीन के विश्वासघात के खिलाफ जयनगर बॉर्डर एरिया में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। सभी अपने अपने स्तर से विरोध प्रकट कर रहे है। बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारतीय सैनिकों पर चीन द्वारा धोखे से किए गए वार के लिए एवं उसे सबक सिखाने की मांग करते हुए स्टेशन चौक पर चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका। और चीन मुर्दाबाद का नारे लगाए। कार्यक्रम का अध्यक्षता कर रहे पूर्व विधायक अरुण शंकर प्रसाद एवं कार्यकर्ताओ ने सबसे पहले देश की रक्षा करते करते शहीद हुए सैनिकों को नम आंखों से श्रंद्धाजलि दी।

इस दाैरान उन्हाेने अपने संबाेधन में कहा की चीन भारत के विकास से बाैखला गया है। वहीं अंतराष्ट्रीय स्तर पर भारत काे मिल रहे सम्मान ने उसे झकझाेर दिया है। जिस कारण आए दिन चीन की ओर से कुछ न कुछ ऐसी कायराना हरकत की जाती रही है जिससे भारतीयाें में आपसी विद्वेश फैले। काेराेना ऐसी महामारी काे फैलाए जाने व बढाए जाने में अहम याेगदान है। विश्वासघात एवं पीछे से वार करना चीन के फितरत में है। उन्होंने कहा ये 1962 का भारत नही है। ये नया भारत दुश्मनों को मुंहतोड़ जबाब देना बढ़िया से जानते है। वक्ताओ ने अपने सम्बोधन में कहा की देश कि सैनिक एलएसी पर चीन को छठी के दूध याद दिलाने के लिए मजबूती के साथ डटे हुए है। उधर हम सभी चायनीज समान को नहीं खरीदने को लेकर कटिबद्ध है।

वक्ताओ ने लोगों से भी अपील की है की न चाइनीज सामान की खरीदारी करे और न ही चाइनीज समान को बेचे। लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चीन के इस विश्वासघात के लिए उसे कड़ा सबक सिखाकर अपने सैनिकों की शहादत का बदला लेने की अपील की है। भाजपा नेता उद्धव कुँवर, अमरेश झा, सुधीर खरगा, विकास चन्द्रा, गणेश पासवान, राजेश गुप्ता, अजय पूर्वे समेत दर्जनो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं अन्य मौके पर मौजूद थे।

शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

बुधवार को नगर भाजपा की ओर से गंगा सागर काली मंदिर पर नगर अध्यक्ष सुबोध कुमार चौधरी के नेतृत्व में लद्दाख बॉर्डर पर शहीद हुए भारतीय सेना को श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही उनके आत्मा की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया। व दीप जलाकर उनके परिवार के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। नगर अध्यक्ष सुबोध कुमार ने कहा कि अपने देश की सेना पर पूरे देश को गर्व है। व चीन को किसी भी हालत में बख्शा नही जाना चाहिए। जिला उपाध्यक्ष नागेंद्र राउत ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूरे देश को भरोसा है। ये 1962 का भारत नही है। 2020 का भारत है। जो चीन को छोड़ने वाला नही है। इस श्रद्धांजलि सभा मे मनोज कुमार मुन्ना, कुन्दन सिंह, अजय प्रसाद, पिंटू रौनियार, विनय पंडित, राजू झा, विकाश कुमार, अशोक राम, दीनदयाल साह, संतोष महतो, नवल झा सहित अनेको कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Slogans protesting against Chinese President, BJP activists protest against China's betrayal


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/madhubani/news/slogans-protesting-against-chinese-president-bjp-activists-protest-against-chinas-betrayal-127419450.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/17/17madhubani-01_1592413830.jpg

0 Response to "चीन के विश्वासघात काे लेकर भाजपा कार्यकर्ताओ ने चीन के राष्ट्रपति के खिलाफ किया प्रदर्शन, की नारेबाजी"

Post a Comment