Popular Posts

7 घंटे की घोषित विद्युत कटौती लोग परेशान

7 घंटे की घोषित विद्युत कटौती लोग परेशान

प्रखण्ड के गर्रा पावर सबस्टेशन से होने वाली विद्युत आपूर्ति लगातार 10 दिनों तक दिन में 7 घंटे बन्द रहेगी। यह निर्णय विभाग द्वारा 33 हजार केबीए के मरम्मत कार्य को लेकर किया गया है। जिससे बरसात के मौसम में विद्युत आपूर्ति में कोई बाधा न आए। विभाग के जेई राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि रामगढ़ से पावर सब स्टेशन गर्रा नुआंव तक आनेवाले 33 हजार केबीए के तार पोल का मरम्मत कार्य शुरु किया गया है,जो लगभग 10 दिनों तक चलेगा। ऐसे में 21 जून तक लगातार दिन में 7 घंटा बिधुत आपूर्ति बंद रहेगी।

यदि बीच में मौसम खराब होता है जैसे आंधी पानी आती है तो काम पूरा होने में और अतिरिक्त समय लग सकता है। इस दौरान सुब 10 बजे से शाम 5 बजे तक स्थानीय पावर सब स्टेशन से संचालित सभी फीडरों का पावर सप्लाई बंद रहेगा। उधर, विजली कटौती के पहले दिन ही उमस भरी गर्मी से लोग परेशान दिखे और बिजली विभाग को कोसते नजर आए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/kaimur/news/7-hour-declared-power-cuts-upset-people-127404426.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/13/

0 Response to "7 घंटे की घोषित विद्युत कटौती लोग परेशान"

Post a Comment