सफाईकर्मी व दुकानदारों के बीच नपं ने किया साबुन व मास्क का वितरण
नगर पंचायत परिसर में गुरुवार को सफाईकर्मियों, फुटपाथी दुकानदारों को सुरक्षित रखने हेतु संक्रमण से बचने के लिए साबुन व मास्क का वितरण किया गया। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी ने सफाईकर्मियों, फुटपाथी दुकानदारों के बीच कीटाणु रोधी डिटौल साबुन व मास्क का वितरण कर उन्हें संक्रमण से बचने के लिए जरूरी उपाय भी बताए। कार्यपालक पदाधिकारी संजय उपाध्याय ने बताया कि सफाई कर्मी नगर पंचायत के महत्वपूर्ण अंग हैं। उन्हें सफाई के दौरान संक्रमण का ज्यादा खतरा रहता है।
हालिया हालात में उनकी सुरक्षा एक अहम विषय है। ऐसे में उनके स्वास्थ्य की चिंता करते हुए नगर परिषद ने उन्हें काम के दौरान बचाव के लिए जरूरी सामग्रियों का वितरण कर जरूरी सुझाव भी दिए गए। इसके अलावा फुटपाथी दुकानदारों को संक्रमण से बचने के लिए कई उपाय बताए गए। हमेशा हाथ को साफ रखने, मुंह नाक व आंख को नहीं छूने, समेत कई जरूरी जानकारी देते हुए उनके बीच मास्क व साबुन का वितरण किया गया। मौके पर नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवजी उपाध्यक्ष अशोक पासवान उर्फ लहरी, सफाई प्रभारी अजय कुमार सिंह समेत कई पार्षद मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/kaimur/news/nap-distributes-soap-and-mask-among-sweepers-and-shopkeepers-127404407.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/13/12kaimur15_1592004405.jpg
0 Response to "सफाईकर्मी व दुकानदारों के बीच नपं ने किया साबुन व मास्क का वितरण"
Post a Comment