Popular Posts

पिछले 5 वर्षों से वृद्धापेंशन के लिए कार्यालय के चक्कर लगा रहीं महिलाएं, कोई सुनने वाला नहीं

पिछले 5 वर्षों से वृद्धापेंशन के लिए कार्यालय के चक्कर लगा रहीं महिलाएं, कोई सुनने वाला नहीं

सरकारी कार्यालयों में व्याप्त अफसरशाही राज्य का नमूना सोमवार को बरबीघा प्रखंड कार्यालय में भी देखने को मिला। दरअसल पिछले 5 वर्षों से बृद्धापेंशन के लिए प्रखंड कार्यालय के चक्कर लगा रही सर्वा गांव की दर्जनों विधवा महिलाएं जब कार्यपालक सहायक विमल कुमार के पास पहुंची तो उन्हें वहां से भगा दिया गया। शांति देवी, चिंता देवी, मंती देवी, भवानी देवी आदि ने बताया कि आज से 5 वर्ष पूर्व उन्हें वृद्धापेंशन मिलता था लेकिन जब से ऑनलाइन की प्रक्रिया की गई है तब से उन्हें पेंशन से वंचित कर दिया गया है।

वे पिछले 5 वर्षों से प्रखंड कार्यालय का चक्कर आए दिन लगा रही है लेकिन हर बार उन्हें इस टेबल से उस टेबल पर भेजकर टालमटोल किया जा रहा है। महिलाओं ने बताया कि इस संबंध में कई बार प्रखंड विकास पदाधिकारी कमला कुमारी से भी मिले हर बार वृद्धा पेंशन चालू करवाने के नाम पर सभी तरह के कागजात लिए गए लेकिन आज तक उन्हें वृद्धापेंशन नहीं मिल रहा है। इनमें से अधिकांश महिलाओं के पास राशन कार्ड भी नहीं है।

कोरोना महामारी के समय सर्वे करके गरीब लोगों का राशन कार्ड बनाया गया था लेकिन उसमें भी इन लोगों का नाम शामिल नहीं है। इस मामले को लेकर जब दैनिक भास्कर के संवाददाता कार्यपालक सहायक से मिलने पहुंचे तो उन्होंने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया और उनसे नेता बनने की बात कही।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Women have been circling the office for old age for the past 5 years, no listener


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/barbigha/news/women-have-been-circling-the-office-for-old-age-for-the-past-5-years-no-listener-127461916.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/30/112_1593471052.jpg

0 Response to "पिछले 5 वर्षों से वृद्धापेंशन के लिए कार्यालय के चक्कर लगा रहीं महिलाएं, कोई सुनने वाला नहीं"

Post a Comment