Popular Posts

गुजरात, दिल्ली, नोएडा व लुधियाना के उद्यमियों ने उद्योग लगाने में दिखाई दिलचस्पी, डीएम ने हर संभव सहयोग देने का दिलाया भरोसा

गुजरात, दिल्ली, नोएडा व लुधियाना के उद्यमियों ने उद्योग लगाने में दिखाई दिलचस्पी, डीएम ने हर संभव सहयोग देने का दिलाया भरोसा

पश्चिम चंपारण जिले को औद्योगिक हब बनाने की जिला प्रशासन की ओर से शुरू कर दी गई है। गुजरात, दिल्ली, नोएडा, लुधियाना आदि जगहों से आए उद्यमियों ने उद्योग लगाने को इच्छा जताई। डीएम कुंदन कुमार ने हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया है। इससे कोरोना काल में ही पश्चिम चंपारण जिले के लोगों को एक सुनहरवा अवसर मिलने वाला है। यहां के हुनरमंद लोग अब रोजगार के लिए बाहर नहीं जाएंगे। समाहरणालय के सभाकक्ष में 30 उद्यमियों से जिले में विभिन्न तरह के उद्योग लगाने का आग्रह किया।

साथ ही उन्हें उद्योग लगाने के लिए आवश्यक सभी सुविधाओं को मुहैया कराने की बात कही। कहा कि उद्योग लगाने में बिजली, वित्त व जगह नहीं बनेगी बाधक। यहां श्रम की महत्ता को उचित स्थान दिया जाएगा। डीएम के इस आग्रह पर सभी उद्यमियों ने एक स्वर से उन्हें आश्वस्त कर दिया। इसके लिए जिला स्तर पर टीम इस दिशा में काम कर रही है।

कपड़ों एवं रेडीमेड के निर्माण में यहीं उपलब्ध कराया जाएगा कच्चा माल
बैठक में कुछ उद्यमियों ने कहा कि कपड़ों के निर्माण में जो भी कच्चे माल उपयोग में लाए जाएंगे, उसकी आपूर्ति भी यहीं करा दी जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि कपड़ों का निर्माण एक क्लस्टर को विकसित कर किया जाएगा। इसमें उद्यमियों के द्वारा निर्माण के विभिन्न के स्तर पर उनमें चेन का निर्माण कराया जाएगा। उद्योग लगाने में मुहैया कराया जाएगा ऋण : डीएम ने कहा कि जिले में अब तक उद्योग लगाने के लिए 15 को यूनिट ऋण मुहैया कराने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। उन्हें 25 से 35 फीसदी अनुदान भी दिया जाएगा। वैसे उद्यमी जो बाहर से मशीन लाना चाहते हैं, उन्हें परिवहन खर्च का 80 फीसद भुगतान कराया जाएगा। वहीं उद्योग नीति 2016 के अनुसार 5 वर्षों तक बिजली बिल एवं जीएसटी का भुगतान उद्यमियों के खाते में किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Entrepreneurs from Gujarat, Delhi, Noida and Ludhiana showed interest in setting up industries, DM assured to give all possible support


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/entrepreneurs-from-gujarat-delhi-noida-and-ludhiana-showed-interest-in-setting-up-industries-dm-assured-to-give-all-possible-support-127452969.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/27/orig_27bettiah-07_1593275095.jpg

0 Response to "गुजरात, दिल्ली, नोएडा व लुधियाना के उद्यमियों ने उद्योग लगाने में दिखाई दिलचस्पी, डीएम ने हर संभव सहयोग देने का दिलाया भरोसा"

Post a Comment