पंखा चलाने में मासूम काे लगा करंट, माैत
प्रखंड क्षेत्र के नौआबाखर पंचायत के हासा वार्ड पांच में शंभू सादा के 10 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार की बुधवार की देर शाम पंखा चलाने के क्रम में करंट लगने से माैत हाे गई।
ग्रामीण डोमी शर्मा, रामप्रसाद यादव, जगदीश सादा, संजीव साह, ततवीर सादा, बसंत सादा, बिनोद दास, उत्तम लाल सादा, आनंद सादा ने बताया कि घटना के समय शंभू सादा के घर सुमित कुमार एवं 05 वर्षीय बालक अशोक कुमार के अलावा कोई अन्य मौजूद नहीं थे। घर के सभी सदस्य मूंग
तोड़ने गए हुए थे। दोनों घर में खेल रहा थे। तभी अचानक सुमित
कुमार खेल छोड़कर घर में रखे पंखा को बिजली बोर्ड में जोड़कर ठीक करने लगा।
जिस क्रम में बिजली के नंगे तार से सुमित को करंट लगा और वह बेहोश हो गया। जहां करीब एक घंटे तक बेहोश पड़ा रहा। जिसके बाद उसकी माैत हो गई। लेकिन जब काफी देर तक सुमित नहीं उठा तो अशोक ने अगल-बगल केलोगों को बताया। छोटे बच्चे की सूचना पर जुटे लोग घरेलू उपचार में जुट गए। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/supaul/news/innocent-to-run-fan-mait-127422756.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/18/app06062520200618184407_1592498770.jpg
0 Response to "पंखा चलाने में मासूम काे लगा करंट, माैत"
Post a Comment