भभुआ में बाइक को टक्कर मारने वाली कार में मिली शराब, दो गिरफ्तार
कुदरा में एक बाइक को टक्कर मारने वाली कार से शराब बरामदगी मामले में चालक समेत दो लोगों को थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक कमलेश कुमार मौर्य पिता श्री राम यज्ञ मौर्य ग्राम सिसवा पोस्ट बाबतपुर थाना बड़ागांव जिला वाराणसी उत्तर प्रदेश जबकि दूसरा मानस कुमार मेहता पिता स्वर्गीय बलराम मेहता ग्राम जयनगर थाना झाड़ग्राम जिला झाड़ग्राम बताया गया है। इस मामले में थाना पुलिस ने सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार यूपी 65/सीएल 6869 भी जब्त किया है।
बताया गया है कि बीते शुक्रवार को एनएच 2 स्थित अनामिका होटल के पास मोहनिया की ओर से एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार को उसके चालक द्वारा काफी तेजी एवं लापरवाही से चलाते हुए आकर एक मोटरसाइकिल हीरो डीलक्स बीआर 45 के 7448 पर सवार को धक्का मार दिया गया। जिससे मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आसपास के काफी लोग इकट्ठा हो गए। जख्मी मोटरसाइकिल सवार गोपाल चौधरी पिता स्वर्गीय पुनीत चौधरी ग्राम खुरमाबाद थाना चेनारी जिला रोहतास का है।
जिसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरा भेजा गया था, जहां से बेहतर इलाज के लिए जख्मी को वाराणसी रेफर कर दिया गया है। इधर, दुर्घटना को अंजाम देने वाले के चालक एवं उस पर सवार एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया। इस बाबत एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया है कि कार जब्त करते हुये दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इधर, गिरफ्तारी की सूचना पकड़े गए आरोपितों के परिजन को दूरभाष के माध्यम से दी गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/bhabhua/news/alcohol-found-in-bhabhua-hit-bike-two-arrested-127431659.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/21/
0 Response to "भभुआ में बाइक को टक्कर मारने वाली कार में मिली शराब, दो गिरफ्तार"
Post a Comment