भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, सुबह आठ बजे से ही तेज धूप से परेशान हो रहे लोग
पिछले चार दिनों से जारी भीषण गर्मी गुरुवार को अहले सुबह से और प्रचंड होती दिखी। चिलचिलाती धूप के साथ प्रचंड गर्मी पड़ने के कारण पूरे दिन आम लोग बुरी तरह परेशान रहे। गर्मी की वजह से बिजली विभाग भी उसके लोड को झेलने में नाकाम साबित हो रहा है। लगातार ट्रिपिंग से बिजली की आख मिचौनी जारी है। इसके अलावा कई इलाकों में तार व ट्रांसफॉर्मर की बदली को लेकर भी ब्रेक डाउन हो रहा है। भीषण गर्मी में बिजली की आख मिचौनी से लोगों की परेशानियों को लगातार बल मिल रहा है।
लोग घरों में भी बिजली की कमी से बेचैन हो रहे हैं। मौसम का मिजाज बेहद गर्म हो जाने के कारण जिले में किसानों के साथ साथ रोजमर्रा की जिन्दगी व्यतीत करनेवाले लोगों को परेशनियों के दौर से गुजरना पड़ रहा है। गर्मी से परेशान लोग आकाश की ओर टकटकी लगाकर राहत के बादलों की तलाश कर रहे हैं। मौसम विभाग द्वारा संभावना व्यक्त किया गया है कि गुरुवार से ही सीमांचल में मानसून प्रवेश कर सकता है लेकिन अब तक सब कुछ सिर्फ संभावनाओं तक ही सीमित दिख रही है। गुरुवार की देर शाम तक आसमान पूरी तरह साफ व धूप अपने पूरे तेवर में दिख रहा था।
विद्यालय बंद रहने से स्कूली बच्चों को है राहत
अभी तक जिले के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में पठन पाठन स्थगित रखा गया है। जिसके कारण शिक्षक विद्यालय पहुंचकर गैर शैक्षणिक कार्य का निष्पादन करते हैं। स्कूली छात्र छात्राओं के पठन पाठन के लिए अभी तक विद्यालय बंद है। इस बार कोरोना संकट को लेकर विद्यालय बंद रहने से अध्ययन करनेवाले स्कूली छात्र गर्मी से राहत महसूस कर रहे हैं।
तापमान 36 डिग्रीरहने के बावजूद 43का हो रहा अहसास
प्रचंड गर्मी से घर से लेकर बाहर में कामकाजी लोग दिन भर परेशान रहे। गुरुवार को जिले में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा लेकिन आम लोगों को 43 डिग्री सेल्सियस के तापमान का एहसास हो रहा था। भीषण गर्मी तथा चिलचिलाती धूप होने के कारण सुबह आठ बजे से ही दोपहर की गर्मी का एहसास हो रहा था। नतीजतन अधिकांश लोग घर में दुबकने के लिए विवश हो गये।
एसी-कूलर की बढ़ी मांग
प्रचंड गर्मी एवं चिलचिलाती धूप से राहत पाने के लिए इन दिनों लोग मौसमी फल के प्रयोग पर अधिक जोर दे रहे हैं। जिसके कारण बाजारों में इसकी मांग बढ़ी है। गुरुवार को जिला मुख्यालय सहित प्रखंड के बाजारों में सामान्य आम पचास रुपये प्रति किलो, मालदह आम साठ से अस्सी रुपये प्रति किलो, लीची एक सौ प्रति सैकड़ा, सेव एक सौ बीस रुपये केजी, केला चालीस रुपये प्रति दर्जन तक बिक रहा है। मौसमी व संतरा के भाव भी लगातार बढ़ रहे हैं।
खीरा बीस रुपये किलो, तरबूज दस रुपये प्रति किलो, ककड़ी पन्द्रह रुपए प्रति पीस, बतिया पांच रुपये प्रति किलो , बेल के शरबत 25 रुपये प्रति गिलास, लस्सी पच्चीस रुपये प्रति ग्लास, गन्ना का रस पच्चीस रुपए प्रति ग्लास चलंत दुकानों में उपलब्ध कराया जा रहा था। इधर अत्यधिक गर्मी की वजह से टीवी व कूलर की दुकानों पर भी ग्राहकों की संख्या पिछले तीन चार दिनों में अचानक काफी बढ़ गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/jehanabad/news/life-is-suffering-due-to-scorching-heat-people-are-getting-troubled-by-the-strong-sun-since-eight-oclock-in-the-morning-127400945.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/12/106_1591916937.jpg
0 Response to "भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, सुबह आठ बजे से ही तेज धूप से परेशान हो रहे लोग"
Post a Comment