थाने से महज 50 मी. दूर एटीएम में चोरी की कोशिश, एक धराया
02 June, 2020
Comment
टाउन थाना से महज 50 मीटर की दूरी पर आजाद चौक के समीप स्थित इंडिया एटीएम को मंगलवार देर शाम चोर ने निशाना बनाने का प्रयाय किया। हालांकि स्थानीय लोगों की सक्रियता के कारण वह असफल हो गया। स्थानीय लोगों ने चोर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी अनुसार बांका टाउन थाना से करीब 50 मीटर की दूरी पर इंडिया एटीएम के अंदर प्रवेश कर चोर एटीएम को काट रहा था। इसी दौरान अचानक आजाद चौक निवासी विकास मंडल की नजर चोर पर पड़ी। उसने स्थानीय लोगों के सहयोग से चोर को पकड़ लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चोर को गिरफ्तार कर लिया। बांका थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया कि गिरफ्तार चोर से पूछताछ की जा रही है। चोर मंझगांय गांव निवासी सूरज मंडल बताया जाता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/banka/news/just-50-m-from-the-police-station-attempted-robbery-at-atms-one-caught-127369269.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/03/appbanka1591113861img20200602211831_1591140910.jpg
0 Response to "थाने से महज 50 मी. दूर एटीएम में चोरी की कोशिश, एक धराया"
Post a Comment