सफाईकर्मियों पर बरसाया फूल, कपड़ा और राशन देकर किया गया सम्मानित
गया नगर निगम के वार्ड संख्या 39 के विभिन्न इलाकों के गरीब और जरूरतमंद परिवारों के बीच मंगलवार बहुआर चौरा में सूखा राशन का वितरण किया गया। इस दौरान लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का भी अनुपालन किया गया। वहीं नगर निगम के सफाई कर्मियों पर फूल बरसा, कपड़ा और राशन का पैकेट देकर सम्मानित किया गया।
बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी किया सहयोग
शहर के स्वराज्यपुरी रोड में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारियों ने गरीब और जरूरतमंद परिवारों के बीच सूखा राशन वितरण करने के लिए स्थानीय पार्षद का सहयोग लिया। इस अवसर पर बैंक के मुख्य प्रबंधक मनीष कुमार व बैंक के अन्य कर्मियों ने एक सौ गरीब और जरूरतमंद परिवारों के बीच सूखा राशन का वितरण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बैंक द्वारा प्रत्येक साल दो सामाजिक कार्य करती है।
गरीबों में राशन का वितरण
वहीं इस दौरान वार्ड पार्षद सह जदयू नेता संजय कुमार सिन्हा एवं जदयू महानगर के महासचिव प्रभात शंकर उर्फ सुनील कुमार सिन्हा ने कहा कि मंगलवार को 175 सूखा राशन का पैकेट गरीब, शारीरिक रूप से दिव्यांग और वृद्ध लोगों के बीच वितरण किया गया। साथ ही ऐसे लोग जो रोज कमाने-खाने वाले है और उनका राशन कार्ड नहीं बना है। ऐसे लोगों को चिह्नित कर राशन का वितरण किया गया है। सहयोग करने में उपेन्द्र सिंह, राजेश कुमार, बमबम कुमार, मनोज कुमार, शंकर प्रसाद आदि शामिल थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/gaya/news/awarded-for-showering-flowers-cloth-and-ration-on-sweepers-127369265.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/03/orig_121_1591140840.jpg
0 Response to "सफाईकर्मियों पर बरसाया फूल, कपड़ा और राशन देकर किया गया सम्मानित"
Post a Comment