जीविका कैडरों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
श्रमिकों एवं कामगारों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन विभिन्न स्तरों पर प्रयत्नशील है। इसी कड़ी में जिलाधिकारी प्रशांत कुमार सीएच के निर्देश पर प्रबंधक, जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र (डीआरसीसी) द्वारा प्रखंड पलासी में जीविका कैडर के साथ एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला के माध्यम से जीविका कैडर को प्रशिक्षित किया गया कि जो प्रवासी एवं श्रमिक बाहर से आए हैं। जो इंटरमीडिएट पास किए हैं। उन्हें 1000 भत्ता के रूप में दो वर्ष तक बिहार सरकार द्वारा देने का प्रावधान है। यदि वे कंप्यूटर का प्रशिक्षण लेनाचाहते हैं। उन्हें प्रशिक्षण भी नि:शुल्क देने का प्रावधान है। स्किल डेवलपमेंट से संबंधित योजना आने पर उन्हें जोड़ कर लाभ दिया जाएगा। इसलिए जीविका कैडर को एक सप्ताह के अंदर सर्वेक्षण कर सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। इस कार्यशाला का आयोजन डीआरसीसी एवं जीविका के माध्यम से आयोजित किया गया। यह जानकारी एडीपीआरओ दिलीप सरकार ने दी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/araria/news/one-day-workshop-organized-for-livelihood-cadres-127437875.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/23/
0 Response to "जीविका कैडरों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित"
Post a Comment