40 हजार की लूट, मांगी एक लाख की रंगदारी, बनगामा पंचायत के धायपोखर गांव की घटना
बनगामा पंचायत के धायपोखर गांव में अपराधियों ने एक किराना दुकानदार के कैश बॉक्स से 40 हजार रुपये लूट लिए और बतौर रंगदारी एक लाख रुपए की मांग की धमकी देते हुए फरार हो गए। मामले में दुकानदार तुलसी बिंद ने हरपुर थाना में 8 लोगों को नामजद करते हुए कार्रवाई का अनुरोध किया है। पीड़ित ने बताया कि शनिवार की शाम करीब 8:00 बजे दुकान पर अपराधी बबलू यादव, पंकज यादव, बेनी यादव, फूचो यादव, छोटू यादव, पवन यादव, रोहित यादव व वरुण यादव हथियार से लैस होकर आए व कहा कि तुम्हारा दुकान बहुत चलता है।
इसलिए रंगदारी में एक लाख रुपया निकालो नहीं तो दिनदहाड़े पूरे परिवार की हत्या कर देंगे। धमकी देते हुए बबलू यादव एवं छोटू यादव ने दुकान के कैश बॉक्स से 40 हजार रुपये निकाल लिया व गाली गलौज करते हुए दुकान में रखे समानों को इधर-उधर फेंक दिया।
अपराधियों ने मेरी पत्नी से भी दुर्व्यवहार किया। थानाध्यक्ष सुनील किस्कू ने छानबीन की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/munger/news/loot-of-40-thousand-demanded-one-lakh-extortion-incident-in-dhaipokhar-village-of-banagama-panchayat-127434619.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/22/
0 Response to "40 हजार की लूट, मांगी एक लाख की रंगदारी, बनगामा पंचायत के धायपोखर गांव की घटना"
Post a Comment