चार नामजद सहित 5 अज्ञात पर प्राथमिकी पत्नी ने पड़ोसियों पर लगाया हत्या का आरोप
फरीदपुर निवासी जदयू नेता अविनाश कुमार उर्फ जुगनू मंडल की हत्या मामले में रविवार को चार लोगों पर नामजद जबकि पांच अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई। मृतक के पिता चमकलाल मंडल के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अनुसंधान में जुट गई है। घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। हालांकि जांच प्रभावित नहीं होने के कारण पुलिस ने अभी नामजद अभियुक्तों का नाम नहीं बताया है। मालूम हो कि शुक्रवार की देर शाम सशस्त्र अपराधियों ने जदयू नेता अविनाश कुमार उर्फ जुगनू मंडल की हत्या की थी।
मृतक की मां सुमित्रा देवी एवं पत्नी सपना देवी ने रोते-बिलखते बताया कि मेरे पति घर से 7:00 बजे संध्या मुर्गी फॉर्म के लिए निकले थे। घर से महज एक हजार मीटर दूरी पर पर घात लगाए अपराधियों ने गोलीबारी की। इस दौरान दो गोलियां गले के नीचे भाग में लगी। इसके बाद घटना में शामिल सभी अपराधियों ने तेज धारदार हथियार से प्रहार कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। जब घटना की जानकारी पूरे परिवार को मिली तो हम लोग जख्मी अवस्था में ही उन्हें रेलवे अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पड़ोस के ही कुछ लोगों ने पूर्व में भी मेरे पति पर गोलियां बरसाई थी, इस दौरान दो गोलियां शरीर के विभिन्न भागों में लगी थी। पुनः पड़ोस के ही लोगों ने उस दिन गोली मारकर हत्या कर दी थी। उन्होंने एसपी से घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।दिसंबर 2017 में भी जुगनू मंडल को मारी थी गोली
फरीदपुर गांव में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर अपराधियों ने वर्ष 2017 के दिसंबर माह में जुगनू मंडल पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं थी। इस दौरान जुगनू मंडल के शरीर में दो गोलियां लगी थी जिस कारण वह बुरी तरह जख्मी हो गए थे। इसके बाद जख्मी ने गांव के ही 3 लोगों के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। इसके बाद पुलिस ने इस घटना के तीन आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वर्तमान में तीनों आरोपित मंडल कारा से जमानत पर छूट गांव में ही रह रहे थे। मृतक कई वर्ष पूर्व सुनील मंडल हत्याकांड का भी आरोपी रह चुका है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/jamalpur/news/five-unknowns-including-four-nominees-accused-by-fir-wife-of-murder-on-neighbors-127434614.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/22/
0 Response to "चार नामजद सहित 5 अज्ञात पर प्राथमिकी पत्नी ने पड़ोसियों पर लगाया हत्या का आरोप"
Post a Comment