Popular Posts

300 के पार पहुंची मुंगेर में कोरोना के मरीजों की संख्या, 6 नए संक्रमित

300 के पार पहुंची मुंगेर में कोरोना के मरीजों की संख्या, 6 नए संक्रमित

जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या 300 के पार पहुंच चुकी है। रविवार को जिले में कोरोना छह नए मरीज मिले, जिसके बाद जिले में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 301 हो गई। रविवार को पॉजिटिव मिले सभी छह मरीज बाहरी राज्यों से आए प्रवासी व उनके परिजन हैं। जो 28 मई से 04 जून के बीच दिल्ली और महाराष्ट्र से मुंगेर पहुंचे थे। रविवार को असरगंज की 02 महिला और संग्रामपुर के 04 पुरुष संक्रमित मिले। जिसमें सभी को इलाज के लिए क्वींस आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। सभी का सैंपल स्वास्थ्य विभाग द्वारा 17 व 18 जून को जांच के लिए पटना भेजा गया था।

सिविल सर्जन डॉ. पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि कोरोना के 06 नए मरीजों के साथ जिले में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या अब 301 हो गई है। इनमें से एक्टिव 77 मरीजों का उपचार जीएनएम और क्वींस आइसोलेशन में किया जा रहा है। जबकि 223 मरीज अब तक इलाज के बाद ठीक होकर अपने-घर जा चुके हैं। जो कुल संक्रमित मरीजों की संख्या का 74.08 प्रतिशत है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/munger/news/number-of-corona-patients-in-munger-crossed-300-6-newly-infected-127434621.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/22/

0 Response to "300 के पार पहुंची मुंगेर में कोरोना के मरीजों की संख्या, 6 नए संक्रमित"

Post a Comment