Popular Posts

विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव में कम होंगी सत्ता पक्ष की सीटें, विपक्ष को होगा 4 सीटों का लाभ

विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव में कम होंगी सत्ता पक्ष की सीटें, विपक्ष को होगा 4 सीटों का लाभ

विधान परिषद के विधानसभा कोटे से होने वाले द्विवार्षिक चुनाव में सत्ता पक्ष को झटका लगेगा। विधायकाें की संख्या के हिसाब से जहां जदयू की सीटें घटकर आधी रह जाएंगी, वहीं भाजपा को भी एक सीट का सीधा नुकसान होगा। हां, विपक्ष को इसमें खासी सफलता मिलेगी। राजद और कांग्रेस दोनों को ही इसमें हिस्सेदारी मिलेगी। फिलहाल, विधानसभा कोटे में दोनों दलों की एक भी सीट नहीं थी।
विधान परिषद में पिछले 7 मई को विधानसभा कोटे की 9 सीटें रिक्त हुई हैं। इनमें जदयू की छह और भाजपा की तीन सीटें थीं। जदयू के हारुण रशीद, हीरा प्रसाद बिंद, सतीश कुमार, पीके शाही, सोनेलाल मेहता और अशोक चौधरी, जबकि भाजपा के कृष्ण कुमार सिंह उर्फ कुमार साहेब, संजय प्रकाश उर्फ संजय मयूख और राधामोहन शर्मा रिटायर हुए। अब इस रिक्त सीटों पर चुनाव होना है। हालांकि, यह भी संभव है कि इन सीटों पर 9 से अधिक दावेदार न आएं और चुनाव निर्विरोध हो जाए।

राजद को मिल सकती है तीन सीटें, कांग्रेस काे एक
विधानसभा की मौजूदा स्थिति के अनुसार एक सीट पर जीत के लिए 25 वोट की जरूरत है। यानी 25 विधायकों के समर्थन के बाद ही एक सीट पर जीत मिल सकती है। विधानसभा में दलीय स्थिति के अनुसार राजद सबसे बड़ी पार्टी है और उसे इसका सीधा लाभ मिलता दिख रहा है। उसके पास 80 विधायक हैं, लिहाजा वह कम से कम तीन सीटों पर जीत हासिल करने में सफल रहेगा।

इसी तरह कांग्रेस के पास भी 26 विधायक हैं और उसे एक सीट सहजता से मिल जाएगी। भाजपा के पास 54 विधायक हैं और उसे दो सीटें प्राप्त होंगी। इसी तरह जदयू के पास 70 विधायक हैं और इस हिसाब से उसे भी भाजपा के शेष वोट और निर्दलीय विधायकों के सहयोग से आसानी से तीन सीटें मिल जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
विधानसभा में दलीय स्थिति के अनुसार राजद सबसे बड़ी पार्टी है और उसे इसका सीधा लाभ मिलता दिख रहा है।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/in-the-biennial-election-of-the-legislative-council-the-seats-of-the-ruling-party-will-be-reduced-the-opposition-will-gain-4-seats-127379575.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/06/63_1591398321.jpg

0 Response to "विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव में कम होंगी सत्ता पक्ष की सीटें, विपक्ष को होगा 4 सीटों का लाभ"

Post a Comment