Popular Posts

पटना में 64.5 एमएम बारिश से पारा गिरा, आज भी आंधी-पानी के आसार, बैठकों में ही उलझा रहा नगर निगम, निचले इलाकों में भरा पानी

पटना में 64.5 एमएम बारिश से पारा गिरा, आज भी आंधी-पानी के आसार, बैठकों में ही उलझा रहा नगर निगम, निचले इलाकों में भरा पानी

महाराष्ट्र में निसर्ग तूफान का असर तीसरे दिन भी पटना में दिखाई दिया। 24 घंटे के दौरान 64.5 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई जिसकी वजह से दिन-रात का पारा 5.3 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। बारिश से शहर के निचले इलाकों में जलजमाव हो गया। एनएमसीएच की आईसीयू में भी पानी घुस गया। जिसके चलते मरीजों को परेशानी हुई।

पानी निकालने में दो घंटे लगे। गांधी मैदान, पाटलिपुत्र कॉलोनी, नाला रोड समेत कई इलाकों में जलजमाव हो गया। कई जगह संप चला कर पानी निकाला गया। राजधानी में सुबह से आसमान में बादल छाए हुए थे और रुक-रुक कर कई बार बारिश हुई। बिहार से लेकर छत्तीसगढ़ तक बने टर्फ लाइन की वजह से शनिवार को भी बिहार के 31 जिलों में आंधी के साथ ही बारिश का अंदेशा है।

पिछले साल सितंबर के आखिर में हुई भीषण बारिश ने राजधानी में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा कर दी थी। राजेंद्रनगर सहित कई मोहल्लों के घरों में पानी घुस गया था। लोग कई हफ्ते तक घर से नहीं निकल पाए थे। इसके बाद नगर निगम से लेकर सरकार के स्तर तक लगातार बैठकों का दौर चला। योजनाएं बनीं। दावे किए गए कि अब ऐसे हालात पैदा नहीं होंगे। लेकिन, गुरुवार की रात और शुक्रवार को दोपहर बाद हुई प्री-मानसूनी बारिश ने ही सारी तैयारी की पोल खोल दी।
राजधानी के कई निचले इलाकों में पानी जमा हो गया। दरअसल, छोटे नालों की उड़ाही अबतक पूरी नहीं हो पाई है। इसके लिए 15 जून तक का लक्ष्य रखा गया है। लेकिन तेज बारिश ने नालों पर दबाव बढ़ाना शुरू कर दिया है। इससे उड़ाही में बाधा आ रही है। निगम ने मानसून पूर्व की तैयारी 31 मई तक पूरा कर लेने का फैसला लिया था। लेकिन, लॉकडाउन के कारण मजदूर नहीं मिलने से इसमें देरी हो गई। नाला उड़ाही फरवरी से ही शुरू करनी थी, लेकिन सरकार व निगम प्रशासन के बीच टेंडर मामले को लेकर मामला खिंचा और अप्रैल के पहले सप्ताह से नाला उड़ाही का कार्य शुरू हो पाया।
गांधी मैदान : ड्रेनेज सिस्टम की खुली पोल, जलजमाव
गुरुवार की रात और शुक्रवार को दोपहर बाद हुई तेज बारिश ने गांधी मैदान के बाहरी इलाके में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न कर दी। इस जलजमाव ने नगर निगम के ड्रेनेज सिस्टम को लेकर किये दावों की पोल खोल दी। बिस्कोमान भवन के सामने से लेकर गांधी मैदान के गेट नंबर 10 तक घुटने तक पानी जमा रहा।

पाटलिपुत्र कॉलोनी का नाला फाइलों में रह गया
पाटलिपुत्र कॉलोनी में निगम व बुडको की ओर से कच्चा नाला बनाने की योजना बनी। लेकिन, योजना पर काम हुआ ही नहीं। बारिश ने पाटिलपुत्र कॉलोनी में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न कर दी। सहयोग हॉस्पिटल के पास से ही सड़क और पाटलिपुत्र मैदान में पानी का जमाव शुरू हो गया है।

नाला रोड : संप चलाकर निकाला गया पानी
बारी पथ से लेकर नाला रोड के अगल-बगल के मोहल्ले, दिनकर चौक आरके एवेन्यू, दरियापुर सैदपुर तक जलजमाव की जानकारी मिलते ही सैदपुर और अन्य संप हाउस को चालू कराया गया। देर शाम तक सैदपुर संप हाउस पर तीन पंपों को चालू रखा गया। इसके बाद पानी निकाला जा सका।

बेउर : नमामि गंगे प्रोजेक्ट ने गायब कर दिया नाला

बेउर के शिव नगर, गंगा विहार कॉलोनी, श्रीकृष्ण विहार कॉलोनी, मयूर विहार कॉलोनी के इलाकों में मुख्य नाला से मिलाने वाला नाला नमामि गंगे परियोजना के कारण गायब हो गया। समीक्षा बैठक में मंत्री श्याम रजक ने भी इन इलाकों के मसले को उठाया भी था। जांच के बाद भी पानी को निकालने के लिए कोई प्रयास नहीं किया है। इस इलाके की सड़कों पर अब एक फीट पानी जमा हो गया है।

एनएमसीएच के आईसीयू में घुसा पानी

गुरुवार देर रात हुई बारिश से एनएमसीएच कैंपस और मेडिसिन विभाग में पानी जमा हो गया। हालांकि, अस्पताल प्रशासन ने पंप चला कर करीब दो घंटे में पानी काे निकाल दिया। मेडिसिन विभाग की आईसीयू और कोरिडोर में भी पानी घुस गया था। इससेे मरीजों को परेशानी हुई। मेडिसिन आईसीयू में करीब 6 मरीज भर्ती हैं। अधीक्षक डॉ निर्मल कुमार सिन्हा ने बताया कि पंप लगाकर पानी निकाल दिया गया। उन्होंने कहा कि अस्पताल लो लाइन एरिया में है। इससे मानसून में जलजमाव हाे जाता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
।  बिहार से लेकर छत्तीसगढ़ तक बने टर्फ लाइन की वजह से शनिवार को भी बिहार के 31 जिलों में आंधी के साथ ही बारिश का अंदेशा है।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/645-mm-rain-in-patna-mercury-dropped-127379576.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/06/orig_61_1591397791.jpg

0 Response to "पटना में 64.5 एमएम बारिश से पारा गिरा, आज भी आंधी-पानी के आसार, बैठकों में ही उलझा रहा नगर निगम, निचले इलाकों में भरा पानी"

Post a Comment