Popular Posts

मुख्यमंत्री बोले- बिहार के सभी शहीदों के परिजन को 36-36 लाख रु. और नौकरी देगी राज्य सरकार

मुख्यमंत्री बोले- बिहार के सभी शहीदों के परिजन को 36-36 लाख रु. और नौकरी देगी राज्य सरकार

गलवान घाटी में शहीद बिहार के जवानों के परिवार को 36-36 लाख रुपए दिए जाएंगे। साथ ही परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाएगी। गुरुवार को पटना एयरपोर्ट पर शहीदों के पार्थिव शरीर पर पुष्प-चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने भारत-चीन सीमा पर हुई झड़प में बिहार के पांच शहीद जवानों चंदन, कुंदन, अमन, जयकिशोर और सुनील की शहादत के सम्मान में इनके परिजनों को राज्य सरकार की ओर से 11-11 लाख की सहायता देने की घोषणा की। इसके अलावा मुख्यमंत्री राहत कोष से पांचों शहीदों के परिवार को 25-25 लाख दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पांचों शहीदों के परिवार से एक-एक आश्रित को नौकरी भी दी जाएगी।
हवाई अड्डे पर उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, कृषि मंत्री डॉ.प्रेम कुमार, पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, भवन निर्माण मंत्री डॉ.अशोक चौधरी, जल संसाधन मंत्री संजय झा, श्रम संसाधन मंत्री विजय सिन्हा, आईपीआरडी मंत्री नीरज कुमार, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय, अपर मुख्य सचिव गृह आमिर सुबहानी, सीएम के प्रधान सचिव चंचल कुमार, आयुक्त संजय अग्रवाल, डीएम कुमार रवि, एसएसपी उपेन्द्र शर्मा आदि ने भी श्रद्धांजलि दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पटना एयरपोर्ट पर शहीद जवानों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/chief-minister-said-rs-36-36-lakh-to-the-families-of-all-the-martyrs-of-bihar-state-government-will-give-more-jobs-127425078.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/19/orig_110_1592521428.jpg

0 Response to "मुख्यमंत्री बोले- बिहार के सभी शहीदों के परिजन को 36-36 लाख रु. और नौकरी देगी राज्य सरकार"

Post a Comment