Popular Posts

नेपाल ने 270 कैंप को बॉर्डर से पीछे हटाया, बेवजह आवाजाही रोक दी गई

नेपाल ने 270 कैंप को बॉर्डर से पीछे हटाया, बेवजह आवाजाही रोक दी गई

(शैलेश कुमार)सीतामढ़ी के लालबंदी बॉर्डर पर हिंसक झड़प में नेपाल पुलिस द्वारा भारतीय नागरिक की गोली मार कर हत्या की घटना के बाद सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने नेपाल बॉर्डर पर सख्ती बढ़ा दी है। रक्सौल व जोगबनी बॉर्डर छोड़कर बाकी सभी बॉर्डर पर बेवजह आवाजाही रोक दी गई है।

एसएसबी की सख्ती के बाद नेपाल सशस्त्र बल ने अपने 270 अस्थाई कैंप को 100 से 300 मीटर तक पीछे कर लिया है। वहीं, दो से तीन अस्थाई कैंप को मिलाकर एक कैंप बनाया है। एसएसबी के एक सीनियर अफसर ने दैनिक भास्कर को बताया कि बगहा से अररिया तक 631 किलोमीटर भारत-नेपाल बॉर्डर है। रिपोर्ट के मुताबिक, नेपाल सशस्त्र बल का 270 अस्थाई टेंट कैंप पहले भारत-नेपाल जीरोलाइन के बिल्कुल करीब था।

लेकिन, लालबंदी बॉर्डर की घटना के बाद नेपाल ने अस्थाई कैंप को पीछे कर लिया है। खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक, पहले अस्थाई कैंप में तीन-चार जवान रहते थे। अब 2-3 कैंप को मिलाकर एक बनाया गया है। इसमें 10 से 12 जवान रह रहे हैं। उधर, घटना के बाद पटना फ्रंटियर के एसएसबी आईजी संजय कुमार ने बिहार में पड़ने वाले भारत-नेपाल बॉर्डर का जायजा लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
एसएसबी के एक सीनियर अफसर ने दैनिक भास्कर को बताया कि बगहा से अररिया तक 631 किलोमीटर भारत-नेपाल बॉर्डर है।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/news/nepal-retracts-270-camps-from-border-needless-movement-stopped-127425077.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/19/orig_ssb_1592521665.jpg

0 Response to "नेपाल ने 270 कैंप को बॉर्डर से पीछे हटाया, बेवजह आवाजाही रोक दी गई"

Post a Comment