Popular Posts

बिहार में एक दिन में सबसे ज्यादा छह मौतें, पटना में 25 नए पॉजिटिव मिले, प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 7 हजार पार

बिहार में एक दिन में सबसे ज्यादा छह मौतें, पटना में 25 नए पॉजिटिव मिले, प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 7 हजार पार

बिहार में काेराना से गुरुवार काे एक दिन मेंसबसे ज्यादा छह माैतें हुईं। इससे प्रदेश में काेराेना से मरने वालाें की संख्या अब 49 हाे गई है। वहीं गुरुवार को काेराेना पाॅजिटिव की संख्या बढ़कर सात हजार पार कर गई। गुरुवार को 100 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने की पुष्टि हुई। इस प्रकार अब राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7040 हो गई है। जबकि, खुशी की बात यह है कि पिछले 24 घंटे में 185 संक्रमित मरीजों को कोरोना अस्पतालों से छुट्टी दी गई।

राज्य में ठीक हुए संक्रमितों की संख्या भी बढ़कर 4961 हो गई। जो कुल संक्रमितों का लगभग 71 फीसदी है। गुरुवार को अररिया में 4, अरवल में 1, भागलपुर में 3, दरभंगा में 22, गया में 3, कैमूर में 2, किशनगंज में 2, मधुबनी में 2, पटना में 14, रोहतास में 19, समस्तीपुर में 6,सीवान में 3, औरंगाबाद में 4, बक्सर में 2, जहानाबाद में 3, मुंगेर में 1, मुजफ्फरपुर में 1, नवादा में 2, सहरसा में 1 और वैशाली में 5 संक्रमित की पहचान की गई।

गुरुवार काे कोरोना संक्रमण से मरने वालों में दरभंगा के 1, गया के 1, नालंदा के 1 सारण के 1 और पश्चिम चंपारण के 1 और नवादा के एक हैं। इस तरह अभी तक बेगूसराय, दरभंगा, खगड़िया, सारण और वैशाली में 3-3 संक्रमितों की मौत हुई है।

पटना के लिए खतरा- ये 25 क्वारेंटाइन सेंटर के नहीं

पटना जिले में गुरुवार को 25 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें नौबतपुर में 12, बाढ़ में 6, पटना सिटी में 4 और मसौढ़ी, गर्दनीबाग व जगनपुरा में एक-एक संक्रमित मिला है। सबसे खतरनाक यह है कि ये जो नए 25 मरीज मिले हैं वे क्वारेंटाइन सेंटर के नहीं हैं, बल्कि जिले के अलग-अलग इलाकों के हैं।

पहली बार 5 हजार सैंपल की जांच
राज्य में कोरोना जांच की रफ्तार धीरे-धीरे बढ़ रही है। राज्य में बुधवार को पहली बार 5182 सैंपलों की की गई। 20 जून तक 10 हजार कोरोना सैंपल की जांच करने का लक्ष्य रखा गया है। 15 जून से राज्य के सभी जिलों में कोरोना की जांच भी शुरु हो गई है। आमतौर पर 34 से 35 सौ के बीच प्रतिदिन होने वाली कोरोना जांच बढ़कर 3657 पर पहुंच गई। जबकि 12 जून को 3415 और 13 जून को 3543 सैंपल की जांच हुई थी।

एम्स में तीन, पीएमसीएच में एक और एनएमसीएच में दो जानेंगईं

एम्स में बुधवार की रात से लेकर गुरुवार तक तीन काेराेना संक्रिमताें की माैत हाे गई। मरने वालाें में दरभंगा के 60 साल के शराफत हुसैन, 55 साल की लक्षमीनिया देवी अाैर नालंदा के हकलीचक गांव निवासी 35 साल के युवक बब्लू सिंह शामिल है। शराफत व लक्षमीनिया शुगर के पुराने मरीज थे जबकि बब्लू सेप्टिसीमिया नामक राेग से ग्रसित थे। वहीं पीएमसीएच में नवादा के 22 साल का राजीव की मौत हुई। एनएमसीएच में गया के मोहम्मद आलम व नालंदा के जुल्फिकार की मौत बुधवार की देर रात हुई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
गुरुवार काे कोरोना संक्रमण से मरने वालों में दरभंगा के 1, गया के 1, नालंदा के 1 सारण के 1 और पश्चिम चंपारण के 1 और नवादा के एक हैं।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/bihar-has-the-highest-number-of-six-deaths-in-one-day-25-new-positives-found-in-patna-the-number-of-infected-in-the-state-crossed-7-thousand-127425076.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/19/orig_112_1592521802.jpg

0 Response to "बिहार में एक दिन में सबसे ज्यादा छह मौतें, पटना में 25 नए पॉजिटिव मिले, प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 7 हजार पार"

Post a Comment