अरबिना की मौत के मामले में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से 15 तक मांगा हलफनामा
08 June, 2020
Comment
पटना हाईकोर्ट ने अरबिना खातून की मौत के मामले पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को जवाबी हलफनामा दायर करने के लिए 15 जून तक की मोहलत दी है। जस्टिस दिनेश कुमार सिंह की खंडपीठ ने कोर्ट द्वारा स्वतः दायर हुई इस जनहित मामले पर सोमवार को सुनवाई की। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने राज्य सरकार को यह बताने को कहा था कि क्या सुप्रीम कोर्ट में इस मामले पर सुनवाई की जा रही है? सूरत से श्रमिक स्पेशल ट्रेन से घर (कटिहार) आ रही अरबिना की रास्ते में मौत हो गई। उसकी बॉडी मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर रखी थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/high-court-seeks-affidavit-from-the-state-government-by-15-in-the-case-of-arbinas-death-127390663.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/09/
0 Response to "अरबिना की मौत के मामले में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से 15 तक मांगा हलफनामा"
Post a Comment