Popular Posts

पटना: स्वीकृत लोड से अधिक खपत पर पेनाल्टी में छूट देगी बिजली कंपनी

पटना: स्वीकृत लोड से अधिक खपत पर पेनाल्टी में छूट देगी बिजली कंपनी

कोरोना संकट में बिजली कंपनी ने राज्य के करीब 1.5 करोड़ घरेलू उपभोक्ताओं को राहत देने का निर्णय लिया है। इस निर्णय के तहत साउथ बिहार और नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी पिछले वित्तीय वर्ष की तरह ही स्वीकृत लोड से अधिक खपत करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं से पेनाल्टी लेगी। यानी, आप घरेलू उपभोक्ता हैं। आपका स्वीकृत लोड 4 किलोवाट है। आपने 6 किलोवाट लोड खपत किया है। तो 2 किलोवाट अधिक खपत किए जाने वाले लोड का दोगुना फिक्स चार्ज देना होगा। यानी, आपको फिक्स चार्ज के रूप में 4 किलोवाट का 40 रुपए की दर से 160 रुपए और 2 किलोवाट का 80 रुपए की दर से 160 रुपए यानी कुल चार्ज 320 रुपए फिक्स चार्ज के रूप में देना होगा।
एक अप्रैल से मिलेगा लाभ: एक अप्रैल, 2020 से स्वीकृत लोड से अधिक खपत करने वाले उपभोक्ताओं को अधिक खपत किए जाने वाले लोड का फिक्स चार्ज का दोगुना और खपत होने वाली कुल यूनिट का लोड के हिसाब से एवरेज कर यूनिट पर भी दोगुना चार्ज ले रही है।साउथ बिहार और नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने बिहार विद्युत विनियामक आयोग को 1 अप्रैल से घरेलू उपभोक्ताओं को लाभ देने का प्रस्ताव दिया है। बिजली कंपनी मुख्यालय के पदाधिकारियों के अनुसार विद्युत विनियामक आयोग की मंजूरी मिलते ही दोनों डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियां उपभोक्ताओं को लाभ देना शुरू कर देंगी।
जिन लोगों ने दे दिया पैसा, उनका घटेगा बिल: 1 अप्रैल के बाद से अबतक जिन घरेलू उपभोक्ताओं का बिलिंग हुआ है। उनसे बिजली कंपनी ने पेनाल्टी वसूली है। ऐसे सभी घरेलू उपभोक्ताओं को आयोग की मंजूरी मिलने के बाद किए जाने वाली बिल में पेनाल्टी की राशि घटा कर देगी।

औद्योगिक और वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को पहले ही मिल चुकी है छूट
राज्य के करीब 8.50 लाख से अधिक औद्योगिक, वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को अप्रैल और मईमाह का फिक्स चार्ज माफ किया गया है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लॉक डाउन हुआ था। इस कारण उद्योग और वाणिज्यिक गतिविधि पूरी तरह से बंद थी। ऐसे में उपभोक्ता को बिजली खपत तो नहीं हुआ। लेकिन, फिक्स चार्ज आ गया। राज्य कैबिनेट के निर्णय के बाद करीब 2500 एचटी, 1.50 लाख एलटीआईएस और 7 लाख एनडीएस श्रेणी के उपभोक्ताओं के फिक्स चार्ज के रूप में आने वाली करीब 150 करोड़ की राशि माफ की गयी है। जिन उपभोक्ताओं ने फिक्स चार्ज जमा कर दिया है वैसे उपभोक्ताओं के जुलाई माह के बिजली बिल में फिक्स चार्ज राशि घटाकर बिलिंग की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Patna: Electricity company will give penalty exemption on consumption beyond the approved load


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/patna-electricity-company-will-give-penalty-exemption-on-consumption-beyond-the-approved-load-127465466.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/01/orig_electricty_1593558915.jpg

0 Response to "पटना: स्वीकृत लोड से अधिक खपत पर पेनाल्टी में छूट देगी बिजली कंपनी"

Post a Comment