Popular Posts

गंगा में डूबने से 14 वर्षीय बालक की मौत, जाल की मदद से निकाला शव

गंगा में डूबने से 14 वर्षीय बालक की मौत, जाल की मदद से निकाला शव

थाना क्षेत्र अंतर्गत पेरू मंडल टोला गंगा ढाब पार करने के दौरान 14 वर्षीय एक बालक की मौत गंगा में डूबने से हो गई। वह पशु चारा लाने गंगा ढाब गया था। चारा लेकर वापस आने के क्रम में ढाब के गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबने से उसकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान महेशपुर निवासी मुकेश मंडल के 14 वर्षीय पुत्र छोटू के रूप में हुई है। बताया जाता है छोटू रोजाना गंगा ढाब को पार कर पशु चारा लाने के लिए जाता था। रविवार को अपने एक मित्र के साथ चारा लाने गया था। लौटते समय गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गया। साथी ने छोटू के डूबने की सूचना ग्रामीणों को दी जिसके बाद ग्रामीण घटनास्थलपर पहुंचे।
तत्काल इसकी सूचना ग्रामीणों ने बरियारपुर थाना के अलावा पंचायत के मुखिया एवं सरपंच को दी। गंगा ढाब में डूबे शव की तलाश के लिए बरियारपुर पुलिस के साथ इटहरी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रामानंद शर्मा उर्फ मुन्ना एवं सरपंच पिंकू कुमार मंडल वार्ड सदस्य आलोक नाथ रंजन, समाजसेवी सुनील प्रसाद सभी घटनास्थल पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद गंगा ढाब से ग्रामीणों के द्वारा जाल की मदद से शव को निकाला गया। शव निकलने के बाद बरियारपुर थाना के एएसआई ललन कुमार ने पोस्टमार्टम हेतु शव को सदर अस्पताल मुंगेर भेज दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/bariarpur/news/14-year-old-boy-dies-due-to-drowning-in-ganga-body-removed-with-help-of-trap-127434623.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/22/

0 Response to "गंगा में डूबने से 14 वर्षीय बालक की मौत, जाल की मदद से निकाला शव"

Post a Comment