Popular Posts

बकाया दहेज की खातिर विवाहिता को पहले पीटा, फिर गला घोंटकर मार डाला

बकाया दहेज की खातिर विवाहिता को पहले पीटा, फिर गला घोंटकर मार डाला

गुरुवार की रात समाज का शर्मनाक चेहरा सामने आया है। जिसे पढ़कर आपके रोंगटे खड़े हो सकते हैं। दहेज के बकाया रुपयों के लिए ससुरालवालों ने एक विवाहिता को पहले बेरहमी से पीटा और इससे भी जी नहीं भरा तो गला घाेंटकर मार डाला। इस घटना में उसका पति भी शामिल था। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हत्यारे पति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। घटना कुटुम्बा थाना क्षेत्र के बदरपुर गांव की है। मृतका 20 वर्षीय नेहा कुमारी बदरपुर गांव निवासी अनिल तिवारी की पत्नी थी।

घटना की सूचना पाकर कुटुम्बा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर तहकीकात शुरू की। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए शव सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया। जहां से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले में कार्रवाई करते हुए कुटुम्बा पुलिस मृतका के पति अनिल तिवारी, ससुर रामाश्रय तिवारी व देवर सोनू तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। कुटुम्बा थानाध्यक्ष कमलेश पासवान ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद रिमांड के लिए कोर्ट भेज दिया गया है।

ससुरालवालों की प्रताड़ना पर बैठ चुकी थी पंचायत, पर नहीं रूकी घटना
विवाहिता के चाचा सतीश पाठक ने बताया कि शादी के बाद से ही दहेज के बकाया रुपए के लिए पति व उसके ससुरालवाले अक्सर नेहा को प्रताड़ित करते थे। कुछ दिनों तक तो नेहा सबकुछ सहती रही। घर की बात घर का सरहद न लांघे, इसलिए नेहा अपने दर्द को दिल में मार दी। लेकिन उसकी प्रताड़ना धीरे-धीरे बढ़ने लगी। यह प्रताड़ना उसके जान पर आने लगी। उसे मौत का खौफ सताने लगा। इसके बाद उसने इसकी शिकायत अपने मायकेवालों से की। उसने कही मुझे ससुराल में भय लगता है। इन लोगों से मुझे बचा लो। पति को भी समझायी। मायकेवालों से पैसे क्यों मांगते हैं, आप खुद कमा लीजिए। उसका यह शब्द उसके पति को नागवर गुजरता था। उसे यह विरोध लगता था।

पिटाई से चीखती रही विवाहिता, पति का कलेजा तक नहीं पसीजा, फिर गला घोंटा
मायकेवालों की मानें तो पिटाई से विवाहिता नेहा चीखती रही। बचाने की गुहार लगाती रही। लेकिन पति का कलेजा नहीं पसीजा। मारपीट से जी नहीं भरा तो उसकी गला घोंट दी। घटना के बाद कुछ ग्रामीणों ने इसकी सूचना मायकेवालों को दी। फिर क्या था। उसके मायके में कोहराम मच गया। आनन-फानन में मृतका की चाचा व ग्रामीण उसके ससुराल बदरपुर गांव पहुंचे। जहां का नजारा देखकर उनका होश उड़ गया। ससुराल के सारे लोग फरार थे। आंगनबाड़ी में नेहा मरी पड़ी थी। चारो तरफ सन्नाटा। गांव का कोई ग्रामीण इस मुद्दे पर खुलकर कुछ बोलने को तैयार नहीं। यह नजारा देखकर विवाहिता के चाचा व ग्रामीण रोने बिलखने लगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Married first beaten for dowry, then strangled to death


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/aurangabad/news/married-first-beaten-for-dowry-then-strangled-to-death-127379136.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/06/56_1591392981.jpg

0 Response to "बकाया दहेज की खातिर विवाहिता को पहले पीटा, फिर गला घोंटकर मार डाला"

Post a Comment