Popular Posts

अवैध बालू लदा हाइवा व जेसीबी जब्त

अवैध बालू लदा हाइवा व जेसीबी जब्त

थानाध्यक्ष कुमार सन्नी द्वारा अवैध बालू घाटों पर छापेमारी अभियान के क्रम में शुक्रवार की रात क्षेत्र के मादाचक बालू घाट के समीप बालू लदे एक हाइवा एवं बालू लोड करते जेसीबी को जब्त किया गया।
मौके से बिना नंबर वाली काले रंग की पल्सर बाइक भी जब्त करते हुए वाहन चालकों को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। जिसमें बालू लदा हाईवा बीआर 08जी 4659 को जब्त करते हुए मौके से बालू लोड करते हुए जेसीबी एवं बिना नंबर की बाइक जब्त की गई। इस दौरान जेसीबी एवं हाइवा चालक ने भागने का प्रयास किया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार हाइवा चालक शंभूगंज थाना क्षेत्र के खोजरी डीह गांव निवासी छोटू कुमार एवं जेसीबी चालक धोरैया थाना क्षेत्र के राजुपाथर गांव निवासी नीतीश कुमार बताया गया। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
थाना परिसर में जब्त वाहन।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/amarpur/news/illegal-sand-loaded-haiva-and-jcb-seized-127383434.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/07/orig_app1591435270img-20200606-wa0074_1591485767.jpg

0 Response to "अवैध बालू लदा हाइवा व जेसीबी जब्त"

Post a Comment