Popular Posts

नारायणपुर प्रखंड के बलहा गांव के एक ही परिवार के चार लोग संक्रमित, भागलपुर में मरीजों का आंकड़ा 200 पार

नारायणपुर प्रखंड के बलहा गांव के एक ही परिवार के चार लोग संक्रमित, भागलपुर में मरीजों का आंकड़ा 200 पार

दाे माह के अंदर जिले में काेराेना मरीजाें का आंकड़ा 200 के पार हाे चुका है। लगातार नए मरीज बढ़ रहे हैं। जिले में बुधवार काे भी 10 और नए काेराेना पाॅजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें से चार नारायणपुर, दाे सबाैर और जगदीशपुर, कहलगांव, सुल्तानगंज व नवगछिया प्रखंड के एक-एक मरीज हैं। नारायणपुर प्रखंड के चाराें मरीज बलहा गांव हैं। इनमें आठ वर्ष की बच्ची के अलावा 26, 32 और 38 वर्षीय पुरुष शामिल हैं। कहलगांव की दाे वर्ष की बच्ची, नवगछिया की 19 वर्षीया महिला, जगदीशपुर का 27 वर्षीय इंजीनियर, सबाैर फरका के 33 वर्ष, सबाैर के ही 32 वर्ष अाैर सुल्तानगंज से 30 वर्ष का युवक पाॅजिटिव पाया गया है।

सिविल सर्जन डाॅ. विजय कुमार सिंह ने बताया कि 10 नए मरीजाें की पहचान हुई है। भागलपुर में अब तक पाॅजिटिव पाए गए मरीजाें की संख्या 206 हाे गई है। हालांकि जिले के 84 मरीज अब तक ठीक भी हो चुके हैं। नारायणपुर के बलहा गांव के जिन चार लोगों की जांच रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव आई है, वे सभी पूर्व में इसी गांव के संक्रमित युवक की चेन से जुड़े हैं।

पीएचसी प्रभारी डॉ. विजेंद्र कुमार विद्यार्थी ने बताया कि 14 मई को चंडीगढ़ श्रमिक स्पेशन ट्रेन से आए युवक की जांच रिपोर्ट 31 मई को पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उसके संपर्क में आए आठ लोगों के सैंपल जांच के लिए एक जून को भेजे गए थे। इनमें से चार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें आठ साल की बच्ची व और तीन पुरुष शामिल हैं।

ये भी अपने घर में रह रहे थे। सभी एक ही परिवार के हैं। इन चारों के परिवार के लाेगाें व गांव में संपर्क में आने वाले लोगों का पता लगाया जा रहा है। उनका भी सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा। अब इस गांव के कोरोना मरीजों की संख्या 6 हो गई है। गांव के आठ लाेग एक साथ चंडीगढ़ से श्रमिक स्पेशल ट्रेन से भागलपुर आए थे। इन सभी काे प्रखंड क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया था। क्वारेंटाइन सेंटर से जाने के बाद उस युवक की तबीयत खराब हाेने पर सैंपल लिया गया था।

बलहा में संक्रमिताें के घर से 3 किमी का दायरा हाेगा सील
प्रशासन ने बलहा में संक्रमिताें के घर से तीन किमी के दायरे काे सील करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बीडीओ अजय प्रकाश राय के साथ पुलिस अफसर गांव पहुंचे। बीडीओ ने बताया कि देर रात तक पूरे एरिया को सील कर दिया जाएगा। तीन जगहों पर पुलिस और मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी। ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों से विचार-विर्मश हुआ है। यूकों बैंक शाखा से अड़गड़ा चौक व आंगनवाड़ी केंद्र जाने वाली सड़क को सील किया जाएगा। ग्रामीणों से घर में रहने की अपील की है।

हुसैनपुर का 27 वर्षीय मैकेनिकल इंजीनियर पाॅजिटिव, गुड़गांव से आए थे

जगदीशपुर प्रखंड के हुसैनपुर के 27 वर्षीय मैकेनिकल इंजीनियर श्रमिक स्पेशल ट्रेन से गुड़गांव से 31 मई काे भागलपुर अाए थे। वह गुड़गांव में एक निजी कंपनी में काम करते थे। स्टेशन से वह अल्पसंख्यक कल्याण छात्रावास सेंटर पहुंचे थे। एक बार जांच के लिए सैंपल लिया गया पर उसे रिजेक्ट कर दिया गया। दाेबारा मंगलवार काे उनका सैंपल लिया गया था। जांच रिपाेर्ट अाने के बाद क्वारेंटाइन सेंटर के डाॅक्टर ने उनका चेकअप किया पर काेराेना के किसी तरह के लक्षण मरीज में नहीं दिखे। मरीज काे घंटाघर स्थित काेविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया है।

बलहा के चार अन्य की रिपोर्ट आनी बाकी
नारायणपुर के बलहा के आठ लोग के साथ श्रमिक ट्रेन से चंडीगढ़ से भागलपुर आए थे। इनमें चार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उन चार पाॅजिटिव मरीजाें काे घंटाघर स्थित काेविड केयर सेंटर में भर्ती कराया जाएगा। चार अन्य का रिपाेर्ट आनी अभी बाकी है।-डाॅ. विजय कुमार सिंह, सीएस



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Four people belonging to the same family of Balha village of Narayanpur block, infected patients crossed 200 in Bhagalpur


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/four-people-belonging-to-the-same-family-of-balha-village-of-narayanpur-block-infected-patients-crossed-200-in-bhagalpur-127372650.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/04/49_1591226912.jpg

0 Response to "नारायणपुर प्रखंड के बलहा गांव के एक ही परिवार के चार लोग संक्रमित, भागलपुर में मरीजों का आंकड़ा 200 पार"

Post a Comment