135 यात्री ब्रह्मपुत्र मेल से गए नई दिल्ली, आरएसी और कन्फर्म टिकट वालों का एंट्री
लाॅकडाउन के 72 दिन बाद बुधवार की सुबह भागलपुर स्टेशन से एक बार फिर ट्रेन का सफर शुरू हाे गया है। इससे पहले सिर्फ श्रमिक स्पेशल ट्रेनें आ रही थीं। बुधवार काे डिब्रूगढ़-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल स्पेशल ट्रेन से भागलपुर से 135, कहलगांव से 19 और सुल्तानगंज स्टेशन से 20 पैसेंजर दिल्ली रवाना हुए। निर्धारित समय से बीस मिनट लेट सुबह 7.45 बजे ट्रेन भागलपुर पहुंची। ट्रेन पर सवार हाेने वाले सभी यात्रियाें की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। मास्क लगा कर उन्हें रवाना किया गया।
मालदा डिवीजन के डीआरएम यतेंद्र कुमार ने बताया कि केवल कन्फर्म व आरएसी टिकट वाले काे ट्रेन में इंट्री दी गई। अभी अन्य ट्रेन के चलने की सूचना नहीं है। रेलवे बाेर्ड से ही ट्रेन के परिचालन का शिड्यूल तय हाे रहा है। आरपीएफ व जीआरपी के जवान इंट्री गेट पर तैनात थे। यात्रियों को कोच तक जवानों ने प्रवेश कराया। यात्रियों को ट्रेन आने के 90 मिनट पहले पहुंचना था। लेकिन वे सुबह 5.30 बजे से ही आने लगे थे। यात्रियों को खुद ही सामान ट्रेन तक ले जाने की इजाजत थी। यात्रियाें काे छाेड़कर किसी की भी स्टेशन के अंदर अाने की इजाजत नहीं दी गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/135-passengers-from-brahmaputra-mail-enter-new-delhi-rac-and-confirmed-ticket-holders-127372671.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/04/50_1591227248.jpg
0 Response to "135 यात्री ब्रह्मपुत्र मेल से गए नई दिल्ली, आरएसी और कन्फर्म टिकट वालों का एंट्री"
Post a Comment