मुंगेर में 2 सुपारी किलर समेत 13 कुख्यात गिरफ्तार, हथियार जब्त; हत्या और लूट के कई संगीन मामलों में पुलिस को थी तलाश
कासिम बाजार थाना अंतर्गत हसनगंज ब्रह्मस्थान के निकट बुधवार देर रात पुलिस ने एक बगीचे से अपराध की साजिश रच रहे 13 अपराधियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया। इनमें बिहार-झारखंड के जिलों में सुपारी लेकर हत्या के अलावा लूटपाट के कई मामलों में मास्टरमाइंड गुड्डू मियां, अजय साह के अलावा 11 अपराधी शामिल हैं। इनके पास से एक मास्केट, 5 देशी कट्टा, 13 गोलियां, दो चाकू और चार बाइक बरामद हुई।
एसपी लिपि सिंह ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि गिरफ्तार अपराधियों ने बेगूसराय, लखीसराय, भागलपुर सहित झारखंड के कई जिलों में लूटपाट व हत्या मामलों में संलिप्तता स्वीकार की है। निजाद आलम उर्फ गुड्डू मियां और अजय साह सुपारी लेकर हत्या करते थे। सबको जेल भेज दिया गया है। गुड्डू मियां हत्या की कई वारदातों को अंजाम दे चुका है, इस पर यूएपीए की प्राथमिकी भी दर्ज थी। वर्ष 2018 में एसटीएफ की छापेमारी में उसके यहां मोडिफाइड एके-47 भी मिला था।
मुजफ्फरपुर: लूट की साजिशरच रहे चार शातिर गिरफ्तार
सदर इलाके में बड़े लीची व्यवसायी और माइक्रो फाइनेंस कंपनी की शाखा को लूटने की साजिश रचते 4 शातिर अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक फरार हो गया। इनके पास से एक कट्टा, छह गोलियां, दो बाइक, मोबाइल और एक किलो 70 ग्राम चरस बरामद हुई। सभी कुछ दिनों से लीची व्यवसायी और माइक्रो फाइनेंस कंपनी की रेकी कर रहे थे। 3 अपराधियों काे लीची बागान से पकड़ा गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/munger/news/13-notorious-arrests-including-2-supine-killer-in-munger-arms-seized-police-was-in-search-of-many-serious-cases-of-murder-and-robbery-127376324.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/05/77_1591312964.jpg
0 Response to "मुंगेर में 2 सुपारी किलर समेत 13 कुख्यात गिरफ्तार, हथियार जब्त; हत्या और लूट के कई संगीन मामलों में पुलिस को थी तलाश"
Post a Comment